Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कुलदीप तीसरे मैच से बाहर होंगे, अश्विन को आप 5 साल तक नहीं छोड़ सकते : गावस्कर

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर को लगता है कि कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से बाहर किया जा सकता है। बुधवार 24 फरवरी से अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में तीसरा टेस्ट शुरू होगा। कुलदीप चेन्नई में शुरूआती टेस्ट से चूक गए और दूसरे मैच में उन्हें दो साल के बाद टेस्ट में वापसी करने का माैका मिला। हालांकि, वह अधिक प्रभाव नहीं डाल सके, लेकिन अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन ने स्पिन-गेंदबाजी विभाग में अहम काम किया था।

गावस्कर के अनुसार, भारतीय टीम के लिए उनके प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए, भारत अगले पांच वर्षों में अश्विन को छोड़ने का जोखिम नहीं उठा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि अगला मैच गुलाबी गेंद का है। ऐसे में जसप्रीत बुमराह का शामिल होना जरूरी है।

गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा, "जसप्रीत बुमराह होंगे। यह गुलाबी गेंद का टेस्ट है, इसलिए शायद स्पिनरों में से कोई एक खुद को टीम से बाहर कर लेगा। सबसे अधिक संभावना है कि यह कुलदीप बाहर होगा क्योंकि उसके पास बहुत सारे अवसर नहीं थे और अक्षर और आरअश्विन दूसरे मैच में अहम साबित हुए थे। अश्विन को आप अगले पांच साल तक नहीं छोड़ सकते।"

डे-नाइट टेस्ट के लिए, गावस्कर ने बुमराह, मोहम्मद सिराज, और इशांत शर्मा को चुनने का सुझाव दिया। इस दिग्गज ने हार्दिक पांड्या को चुनने के बारे में आशंका व्यक्त की है क्योंकि उनकी गेंदबाजी पर संदेह है। गावस्कर ने कहा, ''मुझे नहीं पता कि नए मोटेरा की सतह कैसी होगी, लेकिन मेरी भावना यह है कि वे तीन सीम गेंदबाजों और दो सीमरों के साथ जरूर जाएंगे। पांड्या गेंदबाजी के लिए तैयार है या नहीं, इसका नहीं पता। अगर नहीं हैं तो उनका खेलना मुश्किल हैं।''

गावस्कर ने कहा, "बुमराह, ईशांत शर्मा और आपके तीन नए गेंदबाजों के रूप में मोहम्मद सिराज पर शायद आपके पास एक नया बॉल अटैक होगा और पंड्या खुद को टीम से बाहर कर सकते हैं क्योंकि यह गुलाबी गेंद का टेस्ट है।" भारत चेपॉक में शुरुआती टेस्ट में बड़े अंतर से हार गया था, लेकिन फिर दूसरे मैच में जीतकर लय में वापिस लाैटा। अहमदाबाद में अंतिम दो टेस्ट यह तय करते हैं कि भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में से कौन न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बना सकता है।

Story first published: Wednesday, February 17, 2021, 12:25 [IST]
Other articles published on Feb 17, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+