Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जर्मनी ने कहा नहीं देंगे ऑक्‍टोपस पॉल

ऑक्टोपस पॉल के मालिक 'ओबरहाउज़न सी लाइफ़" ने स्पेन के मैड्रिड चिड़ियाघर के उस निवेदन को ठुकरा दिया है जिसमें पॉल को मैड्रिड ले जाने की पेशकश की गई थी. ऑक्टोपस पॉल ने हाल ही में दक्षिण अफ़्रीका में समाप्त हुए फ़ुटबॉल विश्व कप में जर्मनी के हर मैच की सही भविष्यवाणी की थी. पॉल ने फ़ाइनल में स्पेन के जीतने की भी सटीक भविष्यवाणी की थी.

स्पेन की जीत की भविष्यवाणी सच होने के बाद पॉल रातों-रात स्पेन में एक बड़ा सितारा बन गया था और अब मैड्रिड का चिड़ियाघर उसे अपने यहां रखना चाहता है. लेकिन पॉल के जर्मन मालिकों ने कहा है कि ये हरगिज़ नहीं होगा.

'ओबरहाउज़न सी लाइफ़" की प्रवक्ता तुंजा मुंज़िग ने कहा, “हम बहुत ख़ुश हैं कि पॉल हमारे पास ही रहेगा. आगे भी विदेशों से अगर पॉल के लिए कोई निवेदन आता है तो हम उसे ठुकरा देंगे."

इससे पहले मैड्रिड चिड़ियाघर के अधिकारी येवियर डायज़ ने कहा था कि वो पॉल के रखने वाले 'ओबरहाउज़न सी लाइफ़" के साथ पॉल की अदला-बदली के लिए बातचीत कर रहे हैं. डायज़ ने कहा था, “उन्हें शायद छोटी शार्क मछली या मुंगे की ज़रुरत हो. लेकिन अगर उन्हें ये सब नहीं चाहिए तो हम उन्हें पैसों की पेशकश भी कर सकते हैं."

जब से पॉल ने स्पेन की जीत की सही भविष्यवाणी की है वो स्पेन एक सैलेब्रटी बन गया है. नीदरलैंड्स और स्पेन के बीच 11 जुलाई को हुए फ़ाइनल मुक़ाबले के दौरान पॉल स्पेन समर्थकों की टी-शर्ट, बैनर और टोपी...लगभग हर जगह मौजूद था.

ऑक्टोपस को स्पेन के एक शहर ने नागरिकता भी दे दी है और स्पेन में पॉल के नाम पर एक ग्रीष्म उत्सव भी शुरु करने की भी योजनाएं बनाई जा रहीं हैं. बस एक ही दुख है कि ऑक्टोपस पॉल स्पेन नहीं आ पाएगा.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:40 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+