Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मुरली का रिकार्ड ट्रूमैन को अपने शब्दों पर अफसोस होता

नयी दिल्ली 03 दिसम्बर.वार्ता. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज फ्रेडी ट्रूमैन ने अपने 307 टेस्ट विकेट के विश्व रिकार्ड के समय एक बार कहा था कि इस रिकार्ड को तोडना किसी भी गेंदबाज के लिए बहुत मुश्किल होगा और यदि कोई इसे तोडेगा भी तो उसके कंधे उतर चुके होंगे

ट्रूमैन के इस कथन को हालांकि वषो गुजर चुके हैं लेकिन टेस्ट क्रिकेट में विकेटों का आंकडा लगातार अनन्त ऊंचाइयों को छू रहा है1 ट्रूमैन यदि आज श्रीलंका के जादुई आफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन को 709 टेस्ट विकेट का विश्व रिकार्ड बनाते देखते तो शायद उन्हें अपने शब्दों पर गहरा अफसोस होता

अपनी तूफानी गति से 60 और 70 के दशक में बल्लेबाजों को थर्राने वाले ट्रूमैन का गत वर्ष 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था1 ट्रूमैन ने अपने 67 टेस्ट के कैरियर में 21.57 के औसत से 307 विकेट लिए थे जबकि मुरलीधरन ने 116 वें टेस्ट में अपने विकेटों की संख्या 710 पहुंचा दी है1 मुरली ने ट्रूमैन से 49 टेस्ट ज्यादा खेले हैं लेकिन उनसे 403 विकेट ज्यादा ले लिए हैं

ट्रूमैन 300 विकेट का आंकडा छूने वाले पहले गेंदबाज थे लेकिन उनके बाद यह सिलसिला लगातार बढता गया और अब तो मुरली के1000 विकेट के आंकडे को छूने की भी बात होने लगी है

राज.ति्रपाठी153

जारी.वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:09 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+