ग्लेन मैक्सवेल को दो जीवनदान देना महंगा पड़ा, ऑस्ट्रेलिया ने खड़ा किया 186 रन का स्कोर
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने तूफानी अर्थशतकीय पारी खेली, जिसकी बदौलत कंगारू टीम ने 13 ओवर में सिर्फ 2 विकट गंवाकर 114 रन बना डाले। मैथ्यू वेड के साथ दूसरे छोर पर ग्लेन मैक्सवेल ने उनका बेहतरीन साथ दिया। दूसरे छोर पर मैक्सवेल लगातार अच्छे शॉट खेल रहे थे। 13 ओवर में मैक्सवेल ने चहल के ओवर में जबरदस्त शॉट खेले। इस ओवर में उन्होंने दो स्विच शॉट खेले, लेकिन इसके बाद चहल ने उन्हें केएल राहुल के हाथों आउट कर दिया। लेकिन जब मैक्सवेल मैदान से बाहर जा रहे थे तो अंपायर ने उन्हें वापस बुला लिया और गेंद को नो बॉल करार दिया। जिसके चलते मैक्सवेल को जीवनदान मिला।
ग्लेन मैक्सवेल को मिले जीवनदान का उन्होंने भरपूर इस्तेमाल किया और 36 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 3 चौके लगाए। वहीं सलामी बल्लेबाज मैथ्यू वेड 53 गेंदों पर 80 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 186 रन बनाए। वहीं टीम इंडिया की वॉशिंगटन सुंदर ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। जबकि शार्दुल ठाकुर सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए और उन्होंने 4 ओवर में 43 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया।
बता दें कि भारतीय टीम शुरुआती दो टी-20 मैच जीतकर पहले ही इस सीरीज में अपराजेय बढ़त बना चुकी है। ऐसे में अगर भारतीय टीम यह मैच जीतती है तो टी-20 में टीम इंडिया क्लीन स्वीप करने में कामयाब होगी। इसके साथ ही टीम इंडिया के नाम 2020 में टी-20 क्रिकेट में 100 फीसदी जीत का रिकॉर्ड बना रहेगा। बता दें कि भारतीय टीम ने इस साल 10 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमे से 9 मैच में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है जबकि एक मैच का नतीजा नहीं निकल सका।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
