टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोट के चलते पहले टेस्ट से बाहर हुआ ये बड़ा खिलाड़ी

केप टाउन। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। दरअसल भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन टखने में चोट के चलते पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं।
गौरतलब है कि टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पहले धलन को होटल में लंगड़ाते हुए देखा गया था। धवन के बाईं एड़ी में पट्टियां बंधी हुईं थीं।
फिजियो पैट्रिक फरहार्ट उनकी देखरेख कर रहे थे। उनका एमआरआई स्कैन भी कराया गया। बता दें कि मेहमान टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 टेस्ट, 6 वनडे और 3 टी20 मैच खेलेगा।
56 दिन के इस दौरे में 5 जनवरी से लेकर 28 जनवरी तक टेस्ट, जबकि 1-21 फरवरी के बीच वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी। खबरों की मानें तो धवन के बाहर होने के बाद उनकी जगह केएल राहुल और मुरली विजय ओपनिंग करेंगे।
बता दें कि विराट कोहली भी काफी समय बाद क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं शनिवार को उन्होंने जमकर नेट प्रैक्टिस की थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
