2-2 से स्कोर बराबरी के बाद भी इस वजह से हारीं सोनम मलिक, खत्म हुआ ओलंपिक का सफर
टोक्यो, 03 अगस्त। युवा भारतीय कुश्ती पहलवान सोनम मलिक अपने पहले ही मुकाबले में मंगोलिया की बोलोर्तुया खुरेलखू से हार गईं। 62 किलोग्राम की कैटेगरी में आज हुए अपने पहले मुकाबले में सोनम और बोलोर्तुया ने 2-2 का बराबर स्कोर किया लेकिन बावजूद इसके सोनम को मैच में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर फैंस ने सवाल करने खड़े कर दिए कि आखिर स्कोर बराबरी का होने के बाद भी सोनम को मैच में हार का सामना क्यों करना पड़ा।
शुरुआत में 1-1 अंक हासिल किया
दरअसल सोनम ने पहले तीन मिनट के मुकाबले में अपना पहला प्वाइंट अपनी प्रतिद्वंदी खिलाड़ी की पैसिव रिस्पॉस की वजह से हासिल किया था। नियम के अनुसार अगर शुरुआती दो मिनट में दो में से कोई भी खिलाड़ी कोई अंक हासिल नहीं करता है तो जो खिलाड़ी निष्क्रिय रहता है उसके मुकाबले सक्रिय रहने वाले खिलाड़ी को एक अंक दे दिया जाता है। यही नहीं इसके बाद सोनम ने अगला अंक प्रतिद्वंदी खिलाड़ी को पीली रेखा से बाहर ढकेलकर हासिल किया। शुरुआत में सोनम ने 2-0 से बढ़त बना ली थी।
ज्यादा प्वाइंट के दांव से जीती मंगोलिया की खिलाड़ी
लेकिन अगले तीन मिनट के मुकाबले में बोलोर्तुया ने सीधे 2 प्वाइंट हासिल किए। मैच के आखिरी 15 सेकेंड में मंगोलिया की खिलाड़ी ने दो अंक हासिल किया और नियम के अनुसार अगर दोनों ही खिलाड़ियों के अंक बराबर है तो जिस खिलाड़ी ने ज्यादा अंक वाला दांव लगाया था उसे विजेता घोषित किया जाता है। ऐसे में सोनम मलिक ने अपने पहले दो अंक 1-1 करके हासिल किए थे जबकि बोलोर्तुया ने सीधे 2 अंक का दांव लगाया था जिसकी वजह से उन्हें विजेता घोषित किया गया।
खत्म हुआ ओलंपिक का सफर
इस हार के साथ ही सोनम मलिक गोल्ड मेडल की रेस से बाहर हो गई हैं लेकिन इसके बाद भी उनके पास कास्य पदक जीतने का मौका था बशर्ते मंगोलिया की खिलाड़ी बोलोर्तुया फाइनल में पहुंचती। लेकिन मंगोलिया की खिलाड़ी अगले ही मुकाबले में हार गईं, जिसके चलते सोनम मलिक को रेपचेज राउंड में खेलने का मौका नहीं मिला और टोक्यो ओलंपिक का सोनम मलिक का सफर खत्म हो गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
