आईपीएल के खिलाफ नहीं जाएगा पीसीबी
कराची, 29 अगस्त: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ के डोप मामले को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने साफ कर दिया है कि वो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) जो भी सजा देगा उसे मंजूर होगी। पीसीबी उसका विरोध नहीं करेगा।
पीसीबी के अधिकारियों के मुताबिक आसिफ प्रकरण में पीसीबी हर फैसले को मानने को तैयार है। पीसीबी के चीफ ऑपरेटिंग अधिकारी शफकत नगमी का कहना है कि डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाये जाने पर आसिफ को दोषी पाया गया है, इस लिहाज से आईपीएल को उनके खिलाफ फैसला लेने का पूरा अधिकार है।
नगमी ने यह भी साफ कर दिया है कि दुबई हवाई अड्डे पर नशीले पदार्थ के साथ पकड़े जाने के मामले पर फैसला लेने का अधिकार केवल पीसीबी को है। पीसीबी के नये अध्यक्ष का चयन होते ही इस मामले पर भी विचार किया जाएगा।
गौरतलब है कि भारत में आयोजित ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट के दौरान कराए गए डोप परीक्षण के नतीजों के आधार पर आईपीएल ने पिछले महीने आसिफ द्वारा प्रतिबंधित दवा के सेवन किए जाने का खुलासा किया था। इस घटना के बाद आसिफ ने अपने 'बी' नमूने के जांच की मांग की थी। और वो भी पॉजिटिव पाया गया। आसिफ इस टूर्नामेंट में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के सदस्य थे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications