मूत्र संक्रमण के कारण महान फुटबॉलर पेले अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

रियो डी जेनेरियो | ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले के बारे में एक चिंताजनक खबर आ रही है, पेले को यूरीनेरी टैक्ट इंफेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालांकि उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।

मालूम हो कि पेले की 13 नवम्बर को स्टोन सर्जरी हुई है लेकिन सर्जरी के बाद उन्हें यूरीनेरी टैक्ट इंफेक्शन हो गया है जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

पेले का 13 दिसंबर को पथरी का ऑप्रेशन हुआ था

हालांकि अपने फैन से बहुत ज्यादा प्यार करने वाले पेले ने ट्विट करके सबको बोला है कि वो ठीक हैं। पेले ने ट्विटर पर लिखा है कि अब चिंता की कोई बात नहीं है, मैं खुशनसीब हूं कि मुझे आप सबका प्यार और साथ मिला।आप सबका शुक्रिया! मुझे उम्मीद है कि मैं जल्दी ही परिवार के साथ छुट्टियां बिता सकूंगा और नए साल का स्वागत नए अंदाज़ में कर सकूंगा. मुझे कई हवाई सफर भी करने हैं।"

वर्ष 1958, 1962 और 1970 में फुटबॉल विश्व कप के हीरो रहे 74 साल के पेले को लोग मस्त-मौला कहते हैं। पेले ने अपने 21 वर्षों के खेल करियर में 1,363 मैचों में 1,281 गोल करने का रिकॉर्ड बनाया है, फ़ीफ़ा प्लेयर ऑफ़ द सेंचुरी से नवाजे गए पेले ने ब्राज़ील की ओर से 77 गोल किए और 91 बार कैप पाने वाले सम्मानित खिलाड़ी रहे हैं। फुटबॉल के इस महान खिलाड़ी के जल्द स्वस्थ होने की कामना हमारा वनइंडिया परिवार भी करता है और कहता है गेट वेल सून सर।

Story first published: Friday, November 28, 2014, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 28, 2014
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+