रियो डी जेनेरियो| आखिरकार दुआएं काम आयीं और फुटबॉल के महान खिलाड़ी पेले को साउ पाउलो को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई है वो यूरीन इंफेक्शन से काफी परेशान चल रहे थे और इसी वजह से काफी दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। पेले ने आज अस्पताल से बाहर आने के बाद शुभकामनाओं एवं दुआओं के लिए दुनिया भर में फैले अपने लाखों प्रशंसकों का धन्यवाद किया।
पेले ने कहा, "मैं उन दोस्तों का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मेरी बेहतरी के लिए दुआ की और जिन्होने मेरे लिए संदेश भेजे। यह मैंने सोचा नहीं था क्योंकि मुझे चीन, पाकिस्तान और यूरोप जैसे देशों से भी संदेश मिलेंगे। मुझे इस बात की खुशी है कि मेरे साथ दुनिया भर के इतने सारे लोग हैं।"
पेले की 13 नवम्बर को स्टोन सर्जरी हुई थी
मालूम हो कि पेले की 13 नवम्बर को स्टोन सर्जरी हुई थी लेकिन सर्जरी के बाद उन्हें यूरीनेरी टैक्ट इंफेक्शन हो गया है जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
पेले ने अपने चाहनेवालों को धन्यवाद दिया
वर्ष 1958, 1962 और 1970 में फुटबॉल विश्व कप के हीरो रहे 74 साल के पेले को लोग मस्त-मौला कहते हैं। पेले ने अपने 21 वर्षों के खेल करियर में 1,363 मैचों में 1,281 गोल करने का रिकॉर्ड बनाया है, फ़ीफ़ा प्लेयर ऑफ़ द सेंचुरी से नवाजे गए पेले ने ब्राज़ील की ओर से 77 गोल किए और 91 बार कैप पाने वाले सम्मानित खिलाड़ी रहे हैं।