कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैम्पियनशिप: दूसरे दिन भारत ने जीते 9 स्वर्ण 7 रजत पदक
जोहांसबर्ग। कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैम्पियनशिप के दूसरे दिन भारत ने 9 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में जारी इस चैम्पियनशिप में भारतीय महिला कुश्ती टीम ने सभी 10 श्रोणियों में पदक जीते है।
भारतीय महिला कुश्ती टीम में किरण 72 किग्रा, दिव्या काक्रान 68 किग्रा और रितु मलिक ने 65 किलोग्राम श्रेणी में गोल्ड मेडल जीता। इनके अलावा पूजा ने 76 किग्रा और रवीता ने 59 किग्रा श्रेणी में सिल्वर मेडल जीता। कविता ने 76 किलो और मनु तोमर ने 72 किलो वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
बता दें कि राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप (कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैम्पियनशिप) के पहले दिन ही शनिवार को भारत ने 10 स्वर्ण और कई रजत पदक जीते थे। स्वर्ण पदक जीतने वाली पुरुष टीम में राजेंद्र कुमार (55 किग्रा), मनीष (60 किग्रा), विकास (63 किग्रा), अनिल कुमार (67), आदित्य कुंडू (72 किग्रा), गुरप्रीत (77 किग्रा), हरप्रीत (82 किग्रा), सुनील (87 किग्रा), हरदीप (97 किग्रा) और नवीन (130 किग्रा) शामिल हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
