Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हार पर भड़के शोएब अख्तर, बोले- वही गलती की, जो देश विभाजन के बाद करता है

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पास इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट जीतने का पूरा माैका था, लेकिन वो चूक गए। पहली पारी में 107 रनों की बढ़त के बावजूद मैच बचा नहीं सका, जिसपर पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भड़कते हुए नजर आए। उन्होंने इस हार को लेकर कहा कि पाकिस्तान की टीम ने वही गलती की जो एक देश विभाजन के बाद करता है। उन्होंने बल्लेबाजों को खूब लताड़ा।

कही ये बात

कही ये बात

अख्तर ने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा, ''टीम के पास पूरा माैका था कि वो बड़ा स्कोर खड़ा करे, लेकिन उन्होंने वही गलती की, जो देश विभाजन के बाद से करता रहा है। बल्लेबाजी ने शर्मसार कर दिया है। हमें भागीदारियों की जरूरत थी और स्ट्रोक्स के लिए ढीली गेंदों का इंतजार करना था। पाकिस्तान को बोर्ड पर 350-400 रन दिखाने चाहिए थे, लेकिन पाकिस्तान का कोई भी स्टार बल्लेबाज रन बनाने में कामयाब नहीं हो सका।''

नाम कमाना है तो...

नाम कमाना है तो...

पाकिस्तानी बल्लेबाजों की क्लास लगाते हुए अख्तर ने बताया कि ये उनके पास खुद को बड़ा दिखाने का माैका था। उन्होंने कहा, ''अगर आप बड़ा खिलाड़ी बनना चाहते हैं और नाम कमाना चाहते हैं तो आपको ऐसी परिस्थितियों का सामना करना चाहिए। यदि आप 107 रन की लीड का लाभ नहीं उठा सकते तो आप कितने भी बड़े बल्लेबाज क्यों ना हों, आपका कोई उपयोग नहीं है।''

बाबर को मैच विनर साबित होना होगा

बाबर को मैच विनर साबित होना होगा

अख्तर ने कहा कि बाबर आजम का साबित करना होगा कि वह मैच विनर हैं। बाबर ने पहली पारी में 69 रन बनाए और दूसरी पारी में 20 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हो गए। शफीक असद के रन आउट होने को भी उनका ही दोष माना। उन्होंने कहा, ''शान मसूद अपना रोल निभा चुके थे। असद शफीक भी उनकी बदौलत ही रन आउट हुए, लेकिन बाबर आजम इस तरह से अपना नाम नहीं बना सकते। बेशक आप अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन आपको यह साबित करना होगा कि आप मैच विनर हैं। आपको यह सोचना होगा कि बल्लेबाज के रूप में आपको क्या करना है। यह बहुत निराशाजनक था।''

Story first published: Monday, August 10, 2020, 15:57 [IST]
Other articles published on Aug 10, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+