IPL 2020 : बुर्ज खलीफा के पास ठहरेगी CSK टीम, साथ में नहीं जाएगा परिवार
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 13वें सीजन को यूएई में करवाने के लिए बीसीसीआई तैयारियों में जुट गया है। कोरोना वायरस के चलते मैनेजमेंट ने फैसला लिया है कि खिलाड़ियों के साथ उनका परिवार साथ नहीं नहीं जाएगा। हालांकि अब तक इसकी जानकारी चेन्नई सुपर किंग्स से मिली है। सीएसके की टीम बुर्ज खलीफा के पास ठहरेगी, लेकिन उनका परिवार उनके साथ नहीं होगा।

साथ नहीं जाएगा परिवार
सीएसके पहले 19 अगस्त को रवाना होने का प्लान बना चुकी थी, लेकिन बोर्ड की अनुमति ना मिलने के बाद अब टीम को 25 अगस्त को बाकी टीमों के साथ रवाना होना होगा। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक सीएसके टीम बोर्ड की गाइडलाइन्स, जिसके मुताबिक खिलाड़ियों का परिवार ट्रेनिंग के दौरान खिलाड़ियों के आस पास नहीं होना चाहिए, उनका पालन करते हुए बिना परिवार के बिना यात्रा करेगी। टीम से जुड़े सूत्र ने कहा, ''शुरुआती फेज के लिए परिवार खिलाड़ियों के साथ यात्रा नहीं करेगा।''

कमर्शियल फ्लाइट की इजाजत नहीं
सूत्र के अनुसार, ''किसी भी कमर्शियल फ्लाइट की इजाजत नहीं है इसलिए सीएसके को चार्टर्ड फ्लाइट का इंतजाम करना होगा।'' रिपोर्ट के मुताबिक सीएसके टीम दुबई में बुर्ज खलीफा के पास एक 5-स्टार होटल बुक करेगी। टीम की योजना होटल के 2-3 फ्लोर बुक करने की है, ताकि स्टाफ को बाकी लोगों के संपंर्क में ना आएं। जहां बीसीसीआई ने वीवो के साथ आईपीएल 2020 के लिए करार खत्म कर दिया है, वहीं सीएसके ने 13वें सीजन के लिए भी अपने सभी पुराने प्रायोजकों को बरकरार रखा है।

51 दिन चलेगा टूर्नामेंट
बता दें कि टूर्नामेंट की शुरूआत 19 सितंबर को होनी है, जबकि फाइनल मैच 10 नवंबर को खेला जाएगा। 51 दिन में 8 टीमों के बीच 60 मैच खेले जाएंगे, सभी मुकाबले यूएई के तीन स्टेडियम में होंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
