गुल लौटे .पाकिस्तान ने मंगाए वैकल्पिक खिलाडी
कोलकाता 29 नवंबर.वार्ता. चोटों से परेशान पाकिस्तान टीम ने भारत के खिलाफ शुक्रवार से यहां होने वाले दूसरे क्रिकेट टेस्ट से पहले चोटिल खिलाडियों के विकल्प भेजने के लिए अपने बोर्ड को संदेश भेजा है
पाकिस्तान तीन टेस्ट मैचों की शंृखला में 1..0 से पीछे चल रहा है और अगर वह कोलकाता टेस्ट हारता हैं तो सीरीज ही हार जाएगा
पाकिस्तान के कप्तान शोएब मलिक ने आज संवाददाताओं से कहा...हमारे पास जीत के अलावा कोई विकल्प नहीं है 1 यह करो या मरो की स्थिति है 1 हम संघर्ष कर रहें हैं और हमारी टीम के कई खिलाडी भी चोटिल हैं 1... उन्होंने कहा...हमने चयनकर्ताओं से बातचीत की है और तुरंत वैकल्पिक खिलाडियों को भेजने का आग्रह किया है 1 इन खिलाडियों के आज शाम तक यहां पहंुचने की संभावना है 1... यह पूछे जाने पर किसके स्थान पर ये खिलाडी आ रहें हैं मलिक ने कहा...यह गोपनीय है 1 हमने खिलाडियों का नाम दिया है और इसके बारे में निर्णल लेना चयनकर्ताओं पर निर्भर करता है 1... गौरतलब है कि टखने की चोट के कारण शोएब मलिक का कल से शुरू हो रहे टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध है 1 तेज गेंदबाज उमर गुल को पाकिस्तान भेज दिया गया है क्योंकि उन्हें लंबे इलाज की जरूरत है 1 दूसरी तरफ रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर और तेज गेंदबाज मोहम्मद सामी के खेलने पर भी प्रश्नचिन्ह बना हुआ है क्योंकि ये दोनों खिलाडी भी वायरल बुखार से पीडित हैं
बल्लेबाज मिस्बाउल हक को कल मैच शुरू होने से पहले फिटनेस टेस्ट पास करना होगा 1 हालांकि उनके खेलने की संभावना ज्यादा है
सत्यकाम पार्थिव मनोरंजन 1314 वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications