Tokyo Olympics: शूटिंग में भारत को दोहरा झटका,10 मीटर पिस्टल के फाइनल से बाहर हुईं मनु भाकर-यशस्विनी
टोक्यो, 25 जुलाई। भारतीय शूटर्स टोक्यो ओलंपिक में निराशा हाथ लगी है। लगातार दूसरी बार मनु भाकर और यशस्विनी सिंह देसवाल महिलाओं की 10 मीटर पिस्टल प्रतियोगिता के फाइनल में अपनी जगह बना पाने में विफल रही हैं। मनु भाकर और यशस्विनी पहली बार ओलंपिक में पहुंचे और दोनों ही दबाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। 19 साल की मनु भाकर दुनिया की नंबर 2 निशानेबाज हैं, लेकिन उनकी पिस्टल में टेक्निकल ग्लिच की वजह से अच्छी शुरुआत नहीं हो सकी। ओपनिंग शॉट में उन्होंने 98 का स्कोर हासिल किया, इसके बाद वह 95, 94, 95 का स्कोर ही हासिल कर सकी और वह टॉप 10 की लिस्ट से बाहर हो गईं।
मनु भाकर ने कॉमनवेल्थ गेम्स और यूथ ओलंपिक में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। लेकिन ओलंपिक में फाइनल सीरीज में वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकीं। वहीं यशस्विनी सेकेंड सीरीज में 98 का स्कोर हासिल किया, दूसरे पार्ट में उन्होंने पांच बार 10 का स्कोर किया। लेकिन वह अपना अच्छा स्कोर बरकरार नहीं रख सकीं और 13 वें पायदान पर रहीं। उनका स्कोर 94,, 98, 94, 96, 95 रहा। 98 के साथ जबरदस्त शुरुआत करने के बाद मनु अच्छा नहीं कर सकीं और 575 अंक के साथ 12वे स्थान पर रहीं। पिस्टल में दिक्कत की वजह से उनके 5 मिनट बेकार चले गए, लेकिन उन्होंने वापसी की और 95 का स्कोर किया और उनका कट ऑफ 577 रहा।
आखिरी सीरीज में मनु भाकर शुरू में दो 10 का स्कोर हासिल किया, इसके 8 व 9 स्कोर से पीछे रह गईं जबकि शीर्ष पर चीन की जियान रानशिंग रहीं, उन्होंने 587 अंक हासिल कर ओलंपिक में रिकॉर्ड बनाया। वहीं यूनान की अन्ना कोराक्की दूसरे व रूस की बी वितालिना तीसरे स्थन पर रही हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
