जख्मी पाकिस्तान को निर्णायक शिकस्त देने के लिए भारत तैयार
कोलकाता. 29 नवंबर .वार्ता. फीरोजशाह कोटला में फतह कांडा लहराने के बाद जोश से भरी भारतीय टीम शुक्रवार से यहां होने वाले दूसरे क्रिकेट टेस्ट में चोटों और बीमारी से बेहाल पाकिस्तान को एक और शिकस्त देकर सीरीज जीतने के पक्के इरादे के साथ उतरेगी1 दिल्ली में हुए पहले टेस्ट में भारत ने छह विकेट से शानदार जीत हासिल की थी1 इस मैच के दौरान मध्यक्रम की उसकी बल्लेबाजी अपने पूरे रंग में दिखाई दी1 भारत के कप्तान अनिल कुंबले तीसरे और आखिरी टेस्ट के लिए बेंगलूर रवाना होने से पहले ही ईडन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर सीरीज जीत लेने के लिए बेताब हैं1 कुंबले ने कहा .. हमने अपने देश में पिछले 24 साल से पाकिस्तान के खिलाफ कोई टेस्ट शृंखला नहीं जीती है1 हमारी कोशिश होगी कि जीत का सिलसिला बना रहे और हम कोलकाता में ही सीरीज जीत लें1.. उन्होंने कहा .. हम पाकिस्तान को जाल से निकलने देना नहीं चाहते1 हमें बडा योग बना कर या फिर जल्दी जल्दी विकेट गिराते हुए उन पर शुआत से ही लगाम कसनी होगी1.. पाकिस्तान की टीम खिलाडियों की चोटों से परेशान है1 उसके कप्तान शोएब मलिक का भी इस मैच में खेलना संदिग्ध है1 उन्होंने कहा .. सीरीज में बने रहने के लिए हमें यह मैच हर हाल में जीतना होगा1 हमने चयनकर्ताओं से चोट खाए खिलाडियों के विकल्प तुरंत भेजने का अनुरोध किया है1.. पार्थिव उप्रेती वीरेन्द्र1454 जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications