सुशील कुमार: डब्ल्यूडब्ल्यूई से जुड़ सकता है यह स्टार पहलवान, खली ने किया प्रेरित
नई दिल्ली। भारतीय स्टार कुश्तीबाज और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार अब जल्द ही फाइटिंग की दुनिया के सबसे लोकप्रिय संस्करण में कदम रख सकते हैं। अब वह वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट यानी डब्ल्यूडब्ल्यूई से जुड़ सकते हैं।
हालांकि, सुशील कुमार ने निजी स्तर पर इस बात की पुष्टि अबतक नहीं की है। सुशील कुमार की डब्ल्यूडब्ल्यूई से जुड़ने की खबरों के बीच उन्होंने लोगों से फोन पर संपर्क करना भी बंद कर दिया है।
आपको बता दें कि सुशील कुमार यह स्वीकार चुके हैं कि उन्होंने वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमें के टॉप ऑफिसर्स से मीटिंग की थी। हालांकि, उन्होंने तुरंत इस पेशेवर कुश्ती में कदम रखने से इनकार कर दिया था।
रिलायंस जियो की सिफारिश पर TRAI ने Airtel, Vodafone और Idea के खिलाफ लिया यह बड़ा एक्शन !
टैलंट डेवलपमेंट के चीफ केनयोन सीमैन खासतौर पर सुशील कुमार से मिलने अमेरिका से भारत आए थे। सुशील कुमार रियो ओलंपिक 2016 में चोट की वजह से क्वॉलीफाई नहीं कर सके थे।
ऐसा माना जा रहा है कि सुशील कुमार को डब्ल्यूडब्ल्यूई से जुड़ने के लिए 'द ग्रेट खली' ने प्रेरित किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
