Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

योगेश्वर की मां ने कहा..बेटा जीतो सोना, मैंने खोज ली दुल्हनिया

नई दिल्ली। आज रियो के अखाड़े में पहलवान योगेश्वर दत्त गोल्ड मेडल की हसरत लेकर उतरेंगे। आज शाम पांच बजे से उनका मुकाबला होगा। उनके लिए प्रार्थनाओं और हवन का दौर जारी है।

इसी बीच उनकी मां सुशीला देवी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरे बेटे ने मुझसे वादा किया है कि वो इस बार गोल्ड लेकर आयेगा, जिसके बदले मैंने भी उसके लिए एक बढ़िया सी प्लानिंग की है।

जनवरी-फरवरी में होगी दत्त की शादी

उनकी मां ने कहा कि मैंने अपने बेटे के लिए दुल्हनिया पसंद कर ली है और सबकुछ अगर प्लान के मुताबिक चला तो अगले साल जनवरी-फरवरी में हम उसकी शादी करा दें। क्योंकि वो ओलंपिक तक शादी नहीं करना चाहता था इसलिए हमने भी उसको परेशान नहीं किया। हालांकि सुशीला देवी ने अपनी बहूं के बारे में कुछ और नहीं बताया।

आज शाम पांच बजे होगा मुकाबला

आपको बता दें कि आज दत्त 65 किग्रा कैटेगरी में भाग लेंगे। ऐसी उम्मीद है कि योगेश्वर दत्त का मुकाबला आज रूस के सोसलान रामोनोव से होगा,जिन्हें कि 2014 की वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण जीता था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:04 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+