Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रियो ओलंपिक: एक और हार, भारत के ग्रीको रोमन पहलवान हरदीप सिंह हारे

नयी दिल्ली। रियो ओलंपिक में भारत के हाथ एक और निराशा हाथ लगी हैं। पहलवान हरदीप सिंह भी अपना मुकाबला हार गए हैं। कुश्‍ती के ग्रीको रोमन वर्ग में 98 किग्रा वर्ग में हरदीप को तुर्की के सेंक इलदेम ने 2-1 से पराजित कर दिया। सेंक ने हरदीप को तकनीकी प्वाइंट्स के आधार पर हराया। रियो ओलंपिक: फिर उलझा नरसिंह यादव का मामला, वाडा में सुनवाई

क्वालिफिकेशन राउंड में बाई हासिल करने के बाद हरदीप सीधे 1/8 एलिमिनेशन राउंड में पहुंचें। पहले पीरियड में उन्हें एक भी प्वाइंट हासिल नहीं हुआ, जबकि तुर्की के सेंक इलदेम ने दो अंक हासिल किए। दूसरे पीरियड में हरदीप को एक अंक मिला, जबकि सेंक अंक हासिल नहीं कर पाएं।

{gallery-feature_1}

हरदीप इस मैच से एक क्लासिफिकेशन अंक हासिल कर सके, जबकि सेंक को 3 क्लासिफिकेशन अंक हासिल हुए। इस हार के साथ ही हरदीप का रियो ओलंपिक में सफर खत्म हो गया। वहीं सोमवार को भारत के रविंदर खत्री भी ग्रीको रोमन वर्ग की 85 किग्रा स्पर्धा के पहले दौर में हारकर बाहर हो गए थे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:04 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+