Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

डोप टेस्ट में फेल होने पर सुसाइड करना चाहते थे नरसिंह यादव

नई दिल्ली। डोप टेस्ट में फेल होने वाले पहलवान नरसिंह यादव के बारे में खबर आयी है कि वो इन दिनों काफी अवसाद में हैं और बदनामी होने के कारण ही उन्होंने आत्महत्या करने का मन बना लिया था। ये कहना है नरसिंह यादव के साथियों का, जो कि सोनीपत के करीब बहालगढ़ स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के चौधरी देवीलाल रीजनल सेंटर में नरसिंह यादव के साथ ही पहलवानी की प्रैक्टिस करते हैं।

नरसिंह बोले मेरे खिलाफ षड़यंत्र किया जा रहा है

साथियों ने मीडिया से कहा कि डोप टेस्ट में पॉजीटिव पाये जाने के बाद अंदर से पूरी तरह से टूट गया है अब वो रियो जाने की नहीं बल्कि सजा के ऐलान का इंतजार कर रहा है जो कि बुधवार को सुनायी जायेगी।

सायना नेहवाल को रियो ओलंपिक में पांचवीं वरीयता

नरसिंह की तरह उनके साथियों को भी लगता है कि उनके साथ साजिश की गई है। मालूम हो कि बुधवार को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) उनके खिलाफ सजा का ऐलान करेगा। गौरतलब है कि नरसिंह को स्टेरॉयड के सेवन का दोषी पाया गया है, अब रियो ओलंपिक में भारत की ओर से 74 किलोग्राम वर्ग में कोई भी प्रतिनिधित्व नहीं करेगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:04 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+