Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रियो ओलंपिक 2016 : भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली साक्षी मलिक की बायोग्राफी

रियो डी जनेरियो। आखिरकार भारत के पदकों की वीरान पड़ी झोली को फ्रीस्टाइल महिला पहलवान साक्षी मलिक ने अपने हुुनर के दम पर आबाद कर दिया। मलिक ने रियो में कांस्य पदक जीतकर देश को बेइंतहा खुशी दी है। मात्र 23 साल की देश की इस बेटी ने कजाकिस्तान की अइसुलू टाइबेकोवा को 58 किलोग्राम वर्ग में हराकर जीत हासिल की है।

कोरिओका एरेना-2 मे हुए इस मुकाबले मे एक समय साक्षी 0-5 से पीछे थीं लेकिन दूसरे राउंड में उन्होंने उलट-पलट करते हुए इसे 8-5 से जीत लिया और इसके साथ ही साक्षी ओलंपिक में कुश्ती में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

आईये इतिहास रचने वाली साक्षी मलिक के जीवन और करियर पर डालते हैं एक नजर..

  • साक्षी मलिक का जन्म 03 सितम्बर 1992 में रोहतक हरियाणा में हुआ था।
  • साक्षी के पिता सुखबीर मलिक (दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन) डीटीसी दिल्ली में बतौर कंडक्टर जॉब करते हैं।
  • उनकी मां का नाम सुदेश मलिक है जो कि रोहतक में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर हैं।
  • मात्र 12 साल की उम्र से साक्षी रेसलिंग कर रही हैं और तब से ही उन्होंने इसमें करियर बनाने का फैसला कर लिया था।
  • साक्षी को पहलवानी का शौक अपने दादा से मिला जो कि खुद रेसलर थे।
  • साक्षी पहली इंडियन रेसलर हैं जिन्होंने साल 2014 में राष्ट्रमंडल खेलों में इंडिया के लिए सिल्वर मेडल जीता था।

एक नजर साक्षी मलिक के मेडल पर

  • गोल्ड-2012, जूनि. एशियन, कजाकिस्तान
  • ब्रॉन्ज- 2012, सीनियर नेशनल,गोंडा
  • गोल्ड- 2012, ऑल इंडिया विवि अमरावती
  • गोल्ड- 2013, सीनियर नेशनल, कोलकाता
  • गोल्ड- 2014, देन सतलज मेमोरियल, यूएसए
  • गोल्ड- 2014, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी, मेरठ
  • गोल्ड- 2011, जूनियर नेशनल, जम्मू
  • ब्रॉन्ज- 2011, जूनियर एशियन, जकार्ता
  • सिल्वर-2011, सीनियर नेशनल, गोंडा
  • गोल्ड- 2011, ऑल इंडिया विवि, सिरसा
  • गोल्ड- 2012, जूनियर नेशनल, देवघर

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:04 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+