Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बोल्ट ने 200 मीटर दौड़ रिकॉर्ड बनाकर जीती

जमैका के धावक उसैन बोल्ट ने 200 मीटर दौड़ 19.3 सैकेंड में जीतकर नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया है. इससे पहले वे 100 मीटर दौड़ भी जीत चुके हैं.

चूरैंडी मार्टिना को दूसरा और अमरीका के शॉन क्रॉफ़र्ड को तीसरा स्थान मिला.

21 वर्षीय बोल्ट ने कुछ दिन पहले ही 100 मीटर दौड़ भी जीती थी और 9.69 सैकेंड में दौड़ पूरी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था.

जीत के बाद बोल्ट ने बीबीसी को बताया, "ये अदभुत है. ये सपना सच होने जैसा है. मैं बेहद ख़ुश हूँ."

जब उनसे पूछा गया कि क्या वो जॉनसन का रिकोर्ड तोड़ने की मंशा से ही दौड़ में उतरे थे तो बोल्ट का कहना था, "पहले मैं चिंतित था, पर मैने सबसे कहा कि सब कुछ ट्रैक पर देखा जाएगा, मैने यही किया. मैने ये साबित कर दिया कि मेहनत से कुछ भी संभव है."

बोल्ट पर आरोप था कि हीट्स के दौरान वे केवल जॉगिंग कर रहे थे पर उस समय उन्होंने कहा था कि वे फ़ाइनल में ग़ज़ब दौड़ेगे और उन्होंने ऐसा करके भी दिखाया.

1984 में कार्ल लुइस के बाद ओलंपिक में 100 और 200 मीटर दोनों दौड़ें जीतने वाले बोल्ट पहले धावक बन गए हैं.

साथ ही डॉन क्वेरी के बाद बोल्ट पहले ऐसे धावक हैं जिनके नाम 100 और 200 मीटर दोनों के विश्व रिकॉर्ड एक साथ हैं.

जमैका के डॉन क्वेरी ने 1976 में ये रिकॉर्ड बनाया था.

छह फ़ीट पाँच इंच लंबे बोल्ट गुरुवार को अपना 22वां जन्मदिन मनाएँगे. वे 4x100 मीटर रिले हीट में भी हिस्सा लेंगे.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:05 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+