Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फ़ेल्पस को हरा बीडरमैन ने रिकॉर्ड बनाया

जर्मनी के पॉल बीडरमैन ने पुरुष वर्ग में 200 मीटर फ़्रीस्टाइल तैराकी प्रतियोगिता में माइकल फ़ेलप्स को हराकर स्वर्ण जीता है और साथ ही विश्व रिकॉर्ड भी बनाया है.

रोम में हुई प्रतियोगिता में पॉल ने एक मिनट 42 सैकेंड का समय लिया और फ़ेलप्स का रिकॉर्ड 0.96 से तोड़ दिया. सोमवार को 22 वर्षीय पॉल ने 400 मीटर का ख़िताब भी जीता था.

माइकल फेलप्स को पिछले चार सालों में पहली बड़ी हार का सामना करना पड़ा. उन्होंने 200 मीटर फ़्रीस्टाइल में 1: 43: 22 का समय लिया.

2005 में फ़ेलप्स को 100 मीटर बटरफ़्लाई प्रतियोगिता में इयन क्रॉकर ने हराया था.

रिकॉर्ड टूटा

24 वर्षीय फ़ेलप्स ने 2008 ओलंपिक में आठ स्वर्ण पदक जीते थे. उन्होंने कहा कि थकावट के कारण वे रेस के आख़िरी क्षणों में पिछड़ गए.

उन्होंने कहा, "मैं थोड़ा से निराश हूँ कि मैं आख़िरी 20 या 30 मीटर में थक गया. बीडरमैन ने रेस को अलग ही ऊँचाई पर पहुँचा दिया."

वहीं विजेता पॉल बीडरमैन इस मौके पर बेहद खुश नज़र आए. उन्होंने 100 फ़ीसदी पॉलीयूरीथेन स्विमसूट पहना था जबकि फ़ेलप्स ने आशिंक रूप से बना पॉलीयूरीथेन स्विमसूट पहना.

पॉल ने इस ओर संकेत किया कि इस स्विमसूट के बगैर वे स्वर्ण पदक नहीं जीत पाते.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:05 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+