Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सुशांत जैसे कलाकारों की मदद करने के लिये धोनी ने खोली एंटरटेनमेंट कंपनी

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के जीवन पर बनी फिल्म में उनका किरदार निभाने वाले सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर के बाद से हर कोई सदमे में है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान भी इस खबर को सुनने के बाद सदमे में चले गये थे और किसी से भी बात करने से इंकार कर रहे थे। वहीं सुशांत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म और बाहर से आने वाले कलाकारों को काम न देने को लेकर काफी विवाद शुरु हो गया है।

इस बीच जहां बिहार में एक फिल्म इंड्रस्ट्री खोलने की बात की जा रही है वहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने भी ऐसे कलाकारों की मदद के लिये हाथ बढ़ा दिया है। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के मैच फिक्सिंग रैकेट में फंसने और वापसी करने की कहानी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री 'रॉर ऑफ द लॉयन' के साथ ही धोनी ने पिछले साल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा था।

और पढ़ें: कोरोना के बीच बॉक्सर विजेंदर सिंह ने किया वापसी का ऐलान, 9 महीने बाद रिंग में फिर से उतरेंगे

अब अपनी इस कंपनी (धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिडेट) को बढ़ाते हुए धोनी ने मुंबई के अंधेरी इलाके में भी ऑफिस खोल दिया है। इसके जरिये धोनी ओवर द टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म पर कॉन्टेंट और शो बनाने का काम करेगी। इसके लिये धोनी की कंपनी बाहर से आने वाले कलाकारों को मौका देने का काम करेगी।

धोनी ने पिछले साल अंपनी कंपनी के लॉन्च पर कहा था कि वह हमेशा से ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कुछ करना चाहते थे। अब वो अपनी कंपनी के बैनर तले दूसरे प्रोजेक्टस पर भी काम करेंगे।

गौरतलब है कि पिछले एक साल से धोनी क्रिकेट और मैदान से दूर चल रहे हैं। विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल मैच में मिली हार के बाद धोनी सिर्फ नेट प्रैक्टिस में ही दिखाई दिये थे। ऐसे में उनके संन्यास की खबरें जोरों पर है लेकिन इसका जवाब वही दे सकते हैं कि उनके मन में क्या चल रहा है।

और पढ़ें: चीनी कंपनियों से नाता नहीं तोड़ेगी BCCI, बोले- कभी नहीं की करार रद्द करने की बात

हो सकता है कि धोनी क्रिकेट से संन्यास के बाद बिजनेस पर अपना फोकस करें। बहरहाल, यह तो वक्त की बताएगा। लॉकडाउन में धोनी इन दिनों जैविक खेती करना भी सीख रहे हैं। उन्होंने पिछले दिनों ही नया ट्रैक्टर भी खरीदा है।

Story first published: Friday, July 3, 2020, 13:51 [IST]
Other articles published on Jul 3, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+