For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

और सबको रोता छोड़.. दुनिया से अलविदा हुए फिलिप ह्यूज...

मैक्सविल। आज सुबह साढ़े आठ बजे आस्ट्रेलियाई क्रिकेट फिलिप ह्यूज का अंतिम संस्कार उनके गृह जनपद टाउन मैक्सविल में कर दिया गया। 25 साल के फिलिप ने तो दुनिया 27 नवंबर को ही छोड़ दी थी लेकिन आज उनका शरीर भी दुनिया से विदा हो गया। इस बेहद ही दुखद क्षण में हर किसी की आंखों से दुख का समंदर ही बह रहा था।

फिलिप के घरवालों और उन्हें प्यार करने वालों की आंखें रो-रोकर लाल हो गईं थीं और हर पल अपने प्यारे फिलिप के कैफिन को ही निहार रही थीं जैसे उन्हें अभी लग रहा था कि उनका फिलिप अभी उठकर उनके सामने खड़ा हो जायेगा। जिंदगी और मौत के इस खेल के आगे बेबस लोगों ने आज भरे मन से केवल ऊपरवाले से यही प्रार्थना कि वो फिलिप की आत्मा को शांति प्रदान करे।

फिलिप को अपना छोटा भाई कहने वाले ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम के कैप्टन माइकल क्लार्क भी अपने आप को रोक नहीं पायें और फूट-फूटकर रो पड़े, उन्होंने फिलिप को कांधा भी दिया और कहा कि आज के बाद मुझे ड्रेसिंग रूम काटने को दौडे़गा। दुख की इस घड़ी में बस मैं यही कहना चाहता हूं कि फिलिप एक जिंदादिल इंसान था और क्रिकेट को बेइंतहा प्यार करता था और शायद इसी कारण मौत ने उसे क्रिकेट की पिच से ही बुला लिया।

फिलिप की अंतिम विदाई में आस्ट्रेलिया क्रिकेट के तमाम दिग्गज व हजारों की संख्या में क्रिकेट फैन शामिल हुए। इस दुखद क्षण का हिस्सा टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली और डायरेक्टर रवि शास्त्री भी बनें। इस मौके पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कैप्टन मार्क टेलर, स्टीव वॉ और रिकी पॉन्टिंग के अलावा ऑस्ट्रेलिया की सभी नैशनल टीम्स के सदस्य इस मौके पर मौजूद रहे। इनके अलावा ब्रायन लारा, रिचर्ड हैडली, माइक हसी, जस्टिन लैंगर समेत अन्य क्रिकेटर भी उपस्थित थे। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी ऐबट ने भी मैक्सविल पहुंचकर फिल को श्रद्धांजलि दी।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करके फिल ह्यूज को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा है, 'फिल, हम आपको मिस करेंगे। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे।'

मालूम हो कि 25 वर्षीय ह्यूज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 25 नवंबर को हुए शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट के एक मैच के दौरान बाउंसर गेंद लगने से घायल हो गए थे, जिसके कारण 27 नवंबर को उनका निधन हो गया था।

ह्यूज ने 26 टेस्ट और 25 अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों में आस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया था। टेस्ट मैचों में उन्होंने तीन जबकि एकदिवसीय में दो शतक लगाए थे । अपने पहले मैच में ही उन्होंने शतक लगाया था। न्यू साउथ वेल्स के अग्रणी रन स्कोरर ह्यूज के नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 26 शतक हैं। साल 2009 में फिलिप ने अपने करियर की शुरूआत की थी। इंटरनेशनल टेस्ट में उनका सर्वाधिक स्कोर 160 और वनडे इंटरनेशनल में उनका सर्वाधिक स्कोर 138 था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:03 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+