For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

'ठोक दिया ठीक किया' फोगाट बहनों ने हैदराबाद कांड के आरोपियों के एनकाउंटर पर जताई खुशी

नई दिल्ली। हैदराबाद पुलिस ने वेटनरी डॉक्टर से गैंगरेप करने वाले 4 आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया है। जांच बढ़ाने के लिए पुलिस द्वारा चारों आरोपियों को उस जगह ले जाया गया था जहां उन्होंने दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया, लेकिन इन दरिंदों ने भागने की कोशिश की। पुलिस बल ने तभी उनपर फायरिंग करके उसी जगह खत्म कर दिया। पूरा देश हैदराबाद पुलिस की तारीफ कर रहा है। वहीं, वेटनरी डॉक्टर के परिवार ने भी पुलिस का धन्यवाद किया। हालांकि कई सवाल उठा रहे हैं कि एनकाउंटर करना गलत था, लेकिन सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोगों ने इसपर सहमति जताई है। वहीं फोगाट बहनों ने भी ट्वीट करते हुए पुलिस की इस कार्रवाई को सही ठहराया है।

ट्वीट के जरिए जताई खुशी

महिला पहलवान गीता फोगाट ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''हैवानों का एनकाउंटर. हैदराबाद पुलिस को सलाम।'' वहीं उनकी उनकी बड़ी बहन बबीता फोगाट ने खुशी जताते हुए कई ट्वीट कर दिए। उन्होंने पहले ट्वीट में लिखा-सुबह उठते ही सबसे पहले आज जो खबर मिली उस खबर से दिल को बड़ा सुकून मिला! हैदराबाद पुलिस ने गैंगरेप के चारों आरोपियों को एनकाउंटर में मार गिराया पुलिस ने बड़ा ही साहसिक निर्णय लिया है और मैं पुलिस के इस निर्णय के साथ हूं।

बबीता का दूसरा ट्वीट

इसके बाद बबीता ने दूसरा ट्वीट करते लिखा- हैदराबाद पुलिस के इस निर्णय से आज पूरा देश खुशी मना रहा है ! देश की महिलाओं में आज एक अलग तरह की सकारात्मक ऊर्जा का उदय हुआ है।

फिर किया तीसरा ट्वीट

इसके बाद जो तीसरा ट्वीट बबीता का रहा, उसमें उन्होंने एक तरह से उन लोगों को जवाब दिया जो सवाल उठा रहे हैं कि एनकाउंटर करना गलता था। बबीता ने ट्वीट करते कहा, ''ठोक दिया ठीक किया।''

साइना ने किया पुलिस को सलाम

वहीं भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी साइना नेहवाल ने ट्वीट किया, ''ग्रेट वर्क हैदराबाद पुलिस, आपको सलाम है।''

कोहली ने जताया था दुख

आपको बता दें कि हैदराबाद के बाहरी इलाके शमशाबाद में आउटर रिंग रोड के पास महिला चिकित्सक से सामूहिक दुष्कर्म किया गया और फिर हत्या कर शब को वहीं जला दिया गया था। उनका पूरी तरह से जला शव हैदराबाद-बेंगलुरू राजमार्ग पर शादनगर शहर के पास मिला था। इस घटना पर ट्वीट करते हुए विराट कोहली ने तब दुख जताते हुए लिखा था- हैदराबाद में जो हुआ, वह बेहद शर्मनाक है. सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है।

Story first published: Friday, December 6, 2019, 12:36 [IST]
Other articles published on Dec 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+