Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पृथ्वी शॉ की आतिशी पारी के बाद शिखर धवन ने बताया शेर, साझा किया फनी वीडियो

मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने जिस तरह की विस्फोटक पारी खेली उसके बाद हर तरफ उनकी तारीफ हो रही है। पृथ्वी शॉ और शिखर धवन की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट कि लिए 138 रनों की साझेदारी की। शिखर धवन ने जहां 54 गेंदों पर 85 रनों की सधी हुई पारी खेली तो पृथ्वी शॉ ने 38 गेंदों पर 72 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसकी बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स के 189 रनों के लक्ष्य को दिल्ली की टीम ने 3 विकेट गंवाकर 18.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स की जीत के हीरो रहे पृथ्वी शॉ की शिखर धवन ने जमकर तारीफ की है।

शिखर धवन ने मैच के बाद ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो साझा किया है जिसमे पृथ्वी शॉ बैट के साथ नजर आ रहे हैं। शॉ एक शॉट लगाकर बैट हवा में लहराते हैं तभी शिखर धवन पीछे से आते हैं और शॉ का गाल दबाते हैं, दोनों एक साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इंस्टा शिखर ने बेटे.. शेर हो तुम, मौज कर दी कैप्शन के साथ इस वीडियो को साझा किया है। वीडियो अभी तक लाखो लोगों ने लाइक और कमेंट किया। दरअसल पृथ्वी शॉ पिछले आईपीएल सीजन में बुरी तरह से विफल रहे थे और ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भी कुछ खास नहीं कर सके थे, जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। ऐसे में शॉ की इस पारी की वजह से उनकी काफी तारीफ हो रही है।

पृथ्वी शॉ ने ऑस्ट्रेलिया के दौर पर पहले टेस्ट मैच में शून्य और चार का स्कोर बनाया था, जिसके बाद उन्हे प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। टीम से बाहर किए जाने के बाद पृथ्वी शॉ काफी निराश थे। लेकिन इसके बाद शॉ ने अपनी तकनीक पर कड़ी मेहनत की और कोच प्रवीण आमरे के साथ जबरदस्त अभ्यास करके अपनी खामियों को दूर किया। विजय हजारे ट्रॉफी में शॉ ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अपनी वापसी की और आईपीएल की पहली पारी में जबरदस्त बल्लेबाजी की।

Story first published: Sunday, April 11, 2021, 12:40 [IST]
Other articles published on Apr 11, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+