For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

राष्ट्रमंडल खेल: मुख्य मीडिया केंद्र का उद्घाटन

By Jaya Nigam

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने सोमवार को राष्ट्रमंडल खेलों के लिए तैयार मुख्य मीडिया केंद्र (एमपीसी) का उद्घाटन किया। एमपीसी के उद्घाटन के वक्त आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी भी मौजूद थे। यह मीडिया केंद्र राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास का सबसे बड़ा केंद्र है।

प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) द्वारा संचालित एमपीसी में 1000 लोग कार्यरत हैं। एमपीसी का मुख्य काम खेलों के दौरान मीडिया से संबंधित कार्यो की देखरेख करना है। एमपीसी को प्रगति मैदान में तैयार किया गया है। इसका क्षेत्रफल लगभग 6700 वर्ग मीटर है। इसमें 2000 पत्रकारों के बैठने की व्यवस्था है। इसमें 800 विदेशी पत्रकार बैठकर अपना काम कर सकते हैं।

एक वक्त में एमपीसी में 600 से अधिक पत्रकार बैठ सकते हैं। इनमें 400 पत्रकार और 200 फोटो पत्रकार शामिल हैं। राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान 600 से अधिक देसी और विदेशी फोटो पत्रकार अपने काम पर लगे होंगे। एमपीसी के आठ कमरों में उच्च क्षमता वाले केबल टेलीविजन लगाए गए हैं। यहां बैठकर पत्रकार सभी आयोजन स्थलों पर जारी स्पर्धाओं को देख सकेंगे।

नई दिल्ली में तीन से 14 अक्टूबर तक होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में 53 देशों के 7000 खिलाड़ी और प्रतिनिधि शरीक होंगे। इसका आयोजन शहर में स्थित 12 आयोजन स्थलों पर होगा। 1982 एशियाड के बाद भारत में होने वाला यह अब तक का सबसे बड़ा खेल आयोजन है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:45 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+