Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पीटरसन ने मनाया फ्लिंटॉफ, हर्मिसन को

लंदन, 4 दिसम्बर: इंग्‍लैंड टीम का भारत आना लगभग तय हो चुका हैं। भारत के खिलाफ गेंदबाजी को लेकर इंग्‍लैंड टीम की चिंता खत्‍म हो गई है। वो इसलिए क्‍योंकि एंड्रयू फ्लिंटॉफ और स्‍टीव हर्मिसन टेस्‍ट सीरीज के लिए तैयार हो गये हैं। खास बात यह है कि दोनों गेंदबाज अपने कप्‍तान केविन पीटरसन के कहने पर तैयार हुए हैं।

पीटरसन ने गुरुवार को एंड्रयू फ्लिंटॉफ और स्टीव हर्मिसन को भारत चलने के लिए राजी कर लिया।

पीटरसन बड़ी आसानी से अपनी टीम के दो बेहद प्रमुख खिलाड़ियों फ्लिंटॉफ और हर्मिसन को भारत चलने के लिए राजी करने में सफल रहे, जबकि इन्हीं दो खिलाड़ियों ने मुंबई हमले के बाद सबसे पहले भारत नहीं जाने की बात कही थी।

भारत चलने के किलए पीटरसन ने व्यक्तिगत तौर पर सभी खिलाड़ियों से बात की। हालांकि उन्होंने तेज गेंदबाज रेयान साइडबॉटम से बात नहीं की क्योंकि वे चोटिल हैं और खेलने की स्थिति में नहीं हैं।

ईसीबी के प्रबंध निदेशक खुश

इंग्लैंड व वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के प्रबंध निदेशक हग मौरिस पीटरसन के इस कार्य से बड़े खुश हैं। मौरिस ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पीटरसन ने टीम के लिए बहुत बड़ा काम किया है।

हम जानते थे कि खिलाड़ी उनका बहुत सम्मान करते हैं और वे उनकी बात बिल्कुल नहीं टालेंगे, लिहाजा हमने पीटरसन को ही खिलाड़ियों को मनाने का काम सौंपा गया था, जिसे उन्‍होंने पूरी तत्‍परता के साथ किया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+