For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

लॉर्ड्स टेस्‍ट:पीटरसन का अद्धशतक, इंग्‍लैंड मजबूत स्थिति में

By Super
लॉर्ड्स। भारत और इंग्‍लैंड के बीच यहां खेले जा रहे पहले टेस्‍ट मैच के दूसरे दिन भारत को अपने तेज गेंदबाज जहीर खान की कमी खली। जहीर की गैरमौजूदगी का फायदा उठाते हुए इंग्‍लैंड ने दूसरे दिन के लंच तक का खेल खत्‍म होने तक 3 विकेट पर 217 रन बना लिए थे। उस समय केविन पीटरसन 71 रन और इयान बेल 28 रन बनाकर खेल रहे थे। इंग्‍लैंड ने दूसरे दिन लंच तक 27 ओवरों में 90 रन बनाए और इस दौरान उसने केवल जोनाथन ट्रॉट का विकेट खोया। ट्रॉट 70 रन बनाकर प्रवीण कुमार की गेंद पर पगबधा आउट हुए।

इससे पहले इंग्‍लैड की टीम अपने पहले दिन के स्‍कोर 2 विकेट के नुकसान पर 127 रन से आगे खेलने उतरी। जहीर की गैरमौजूदगी में भारतीय गेंदबाजी बिल्‍कुल असरदार नहीं नजर आई। दोनों बल्‍लेबाजों खुलकर खेलना शुरू किया। जिस समय टीम का स्‍कोर 160 रन था उसी समय ट्रॉट प्रवीण की गेंद पर पगबधा हो गए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी की। इसके बाद पीटरसन ने खुलकर हाथ दिखाते हुए अपना अर्द्धशतक पूरा किया। 71 रनों की अपनी नाबाद पारी में उन्‍होंने 9 बार गेंद को सीमारेखा के पार भेजा।

इंग्‍लैंड इस समय बहुत ही मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। केविन पीटरसन अच्‍छी लय में नजर आ रहे हैं। अगर भारतीय गेंदबाजों ने जल्‍द ही विकेट न चटकाए तो इंग्‍लैंड स्‍कोर बोर्ड पर बड़ा स्‍कोर टांग सकता है। जहीर के बिना भारतीय गेंदबाजी बिल्‍कुल बेदम नजर आ रही है। अगर भारत को अपना नंबर एक का ताज बचाना है तो इंग्‍लैंड को सस्‍ते में आउट करना जरूरी है।

जहीर खान की चोट को देखते हुए बचे हुए मैच में उनका गेंदबाजी कर पाना मुश्किल है। ऐसे में ईशांत शर्मा, हरभजन सिंह और प्रवीण कुमार पर ही ये जिम्‍मेदारी है कि वे सही लाइन लेंथ से गेंदबाजी करके विकेट हासिल करें। दूसरे दिन बारिश की भी कम ही संभावना है और इंग्‍लैंड की कोशिश होगी कि वे तेजी से रन बनाकर भारतीय बल्‍लेबाजी पर दबाव बना सके।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:59 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+