मौत को करीब महसूस किया: पीटरसन
लंदन, 30 नवंबर: भारत के खिलाफ एकदिवसीय दौरे को बीच में ही स्थगित कर स्वदेश पहुंचे इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केविन पीटरसन ने कहा कि मुंबई में हुए आतंकी हमलों के दौरान वहां से हजारों किलोमीटर दूर होने के बावजूद उन्होंने मौत को अपने करीब महसूस किया था।
ब्रिटेन के एक समाचार पत्र में अपने स्तंभ में पीटरसन ने लिखा है, कि मुंबई की घटना को याद कर अभी भी वो कांप रहे हैं। जितनी बार उन्होंने वहां रहते हुए टीवी देखा, उतनी बार मौत को अपने करीब महसूस किया।
वो इतना घबराये हुए थे कि उस रात वो ठीक से सो भी नहीं सके। पीटरसन ने कहा कि कटक से लौटते वक्त ही उनकी टीम को मुंबई की घटना की खबर मिल चुकी थी। उनके साथियों ने तुरंत अपने परिजनों को इसकी सूचना दे दी थी।
उन्होंने कहा कि हमारी बीवियां और दोस्त साथ नहीं थे, लिहाजा माहौल और गंभीर हो गया था। हमारे परिजनों की ओर से भी फोन आने लगे थे और हम अपनी कुशलता की सूचना दे देकर थक गए थे।
पीटरसन ने लिखा है कि लगभग दो दिनों तक उन्हें लगा कि उन पर भी आतंकी हमला हो सकता है। उन्होंने लिखा है कि मुंबई से 800 किलोमीटर दूर बेंगलुरू में होने के बावजूद वो अपने-आपको असुरक्षित महसूस कर रहे थे।
घबराहट इसलिए ज्यादा थी, क्योंकि महज 15 दिन पहले ही इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी ताजमहल होटल में रुककर आए थे। पीटरसन ने कहा कि ताज में बिताए गए पल नहीं भूल सकते हैं। वह एक शानदार होटल है। यह सोचकर हैरानी होती है कि जहां हमने कुछ दिन पहले दोस्तों के साथ खुशनुमा पल बिताए हैं, उसी होटल में आतंकवादियों ने खून की होली खेली।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications