संभावित खिलाड़ियों में पीटरसन

By Staff

सितंबर में दक्षिण अफ़्रीका में होने वाले चैम्पियंस ट्रॉफ़ी के लिए इंग्लैंड की संभावित टीम में पीटरसन को भी जगह मिली.

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को सितंबर में दक्षिण अफ़्रीका में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफ़ी प्रतियोगिता के लिए 30 सदस्यीय संभावित टीम में शामिल किया गया है.

पीटरसन इस समय घायल हैं और इस कारण वे ऐशेज़ सिरीज़ के बाक़ी टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाएँगे.

अब तक ये संकेत भी नहीं मिले हैं कि वे कब तक पूरी तरह फ़िट होंगे.

इंग्लैंड की इस टीम में दो ऐसे खिलाड़ियों को भी जगह मिली है, जिन्होंने अब तक कोई भी अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय मैच नहीं खेला है. ये हैं- माइकल लुम्ब और जो डेनली.

टीम टीम में विकेटकीपर के रूप में मैट प्रायर के अलावा जेम्स फ़ोस्टर और स्टीवेन डेविस को भी जगह मिली है.

टीम में विकेटकीपर के रूप में मैट प्रायर के अलावा जेम्स फ़ोस्टर और स्टीवेन डेविस को भी जगह मिली है.

23 अगस्त को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड 15 सदस्यीय टीम की घोषणा करेगा. प्रमुख चयनकर्ता ज्योफ़ मिलर का मानना है कि टीम में जिन खिलाड़ियों को चुना गया है कि वे शीर्ष टीमों को चुनौती दे सकते हैं.

उन्होंने कहा, "आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफ़ी इंग्लैंड की वनडे टीम के लिए एक मौक़ा है कि वे इसमें अपनी चुनौती पेश कर सकें. हम आश्वस्त हैं कि हमारे पास अपने मज़बूत दावे के लिए प्रतिभा है."

चैम्पियंस ट्रॉफ़ी का आयोजन इस साल 22 सितंबर से पाँच अक्तूबर तक दक्षिण अफ़्रीका में हो रहा है.

Story first published: Saturday, July 25, 2009, 5:34 [IST]
Other articles published on Jul 25, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+