एशियन गेम्स 2018 : गोल्ड से चूकी पिंकी बल्हारा ने कुराश में जीता सिल्वर
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का धमाल देखने को मिल रहा है। खेल के 10वें दिन भी भारत के लिए काफी शानदार रहा । भारत का 10वां दिन भी मंजीत सिंह ने सुनहरा बना दिया जब उन्होंने मैंन्स 800 मीटर की रेस में सबको चौकाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। बता दें कि इस रेस में एक और कमाल भी हुआ जब उनके साथ दौड़ रहे भारतीय जिनसन जॉनसन ने भी दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक पर कब्जा किया। वहीं इसी के साथ भारत की पिंकी बल्हारा ने 18वें एशियाई खेलों की कुराश प्रतियोगिता के महिलाओं के 52 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीत लिया जबकि मालाप्रभा यलप्पा जाधव को 52 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में हारने के बाद कांस्य मिला। पारंपरिक मार्शल आर्ट के इस खेल में पिंकी बलहारा ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक मुकाबले में जगह बना ली जहां उनका सामना उज्बेकिस्तान की गुलनोर सुलेमानोवा से हुआ। कुराश उज्बेकिस्तान का पारंपरिक मार्शल आर्ट्स खेल है और सुलेमानोवा ने अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाते हुए पिंकी को 10-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। पिंकी को रजत से संतोष करना पड़ा।
India's Pincky Balhara and Malaprabha Yallappa Jadhav win silver and bronze medals respectively in 52 kg Kurash. #AsianGames2018 pic.twitter.com/4B5PcReVZ8
— ANI (@ANI) August 28, 2018
19 साल की पिंकी ने राउंड 16 के मैच में ताइपे की चियावेन सोऊ को 5-0 से, क्वार्टरफाइनल में इंडोनेशिया की कुसुमावर्दनी सुसांती को 3-0 से और सैमीफाइनल में उज्बेकिस्तान की ओसुलुव अब्दुमाजीदोवा को 3-0 से हराया था लेकिन फाइनल में उनकी चुनौती टूट गई। वहीं मालाप्रभा सेमीफाइनल तक पहुंची लेकिन उन्हें गुलनोर से 0-10 से हार का सामना करना पड़ा और उन्हें इस मुकाबले में कांस्य पदक मिला। पुरुषों के 66 किग्रा वर्ग में जतिन राउंड-16 में पराजित हो गये जबकि जैकी गहलोत राउंड 32 में हार गए। वहीं इस पदक के साथ भारत के पदकों की संख्या अब 49 हो गई है।
Story first published: Tuesday, August 28, 2018, 19:42 [IST]
Other articles published on Aug 28, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
