Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

यूपी कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के बाद खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी भी कोरोना से संक्रमित

नई दिल्ली: देश के साथ उत्तर प्रदेश में भी कोरोना का ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है। पिछले 24 घंटे में इस वायरस ने कुछ एलीट वर्ग के लोगों को अपनी चपेट में लिया है जिसमें सोशल मीडिया पर फिर से हलचल मचा दी है।

शनिवार देर रात में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी और फिर उनके पुत्र अभिषेक बच्चन का भी टेस्ट पॉजिटिव पाया गया।

इसी बीच उत्तर प्रदेश से कुछ हाइप्रोफाइल व्यक्तित्व के कोरोना के चपेट में आने के मामले आए जिसमें पूर्व क्रिकेट और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान शामिल हैं। और अब एक और अपडेट यह आई है कि उत्तर प्रदेश सरकार के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी भी घातक वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी।

उन्होंने लिखा- आज सुबह मेरी कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है। डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है। विगत 10 दिनों में मेरे संपर्क में आए लोगों से अनुरोध है कि अपनी कोरोना टेस्टिंग ज़रूर कराएं।

बताया गया है कि तीन दिन पहले ही वे बलिया के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर की माता जी के निधन पर संवेदना जताने चंदौली गए थे। वहां से लौटने के बाद उनकी तबीयत खराब हुई। शनिवार को उनकी कोरोना जांच हुई और रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आयी।

इससे पहले पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और यूपी के खेल मंत्री चेतन चौहान भी कोरोनावायरस की चपेट में आ गए और उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हल्के लक्षण दिखाने के बाद शुक्रवार को चौहान का परीक्षण किया गया और रिपोर्ट शनिवार दोपहर को मिली जिसके बाद उन्हें लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Story first published: Sunday, July 12, 2020, 14:36 [IST]
Other articles published on Jul 12, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+