भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को मैच में वापसी का मौका दिया: वीवीएस लक्ष्मण
अहमदाबाद। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की पहली पारी को महज 205 रन पर बुक कर दिया था, ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों के पास एक बेहतरीन मौका था कि वह अच्छी बल्लेबाजी करके स्कोरबोर्ड पर बड़ा स्कोर लगाते और इंग्लैंड को एक पारी से मात दे सकते थे। लेकिन जिस तरह से एकएक करके भारतीय बल्लेबाज खराब शॉट खेलकर आउट हुए उसके बाद भारतीय टीम ने इस मैच में इंग्लैंड को एक बर फिर से वापसी का मौका दे दिया।
टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि भारतीय बल्लेबाज ने मैच में वो जुझारूपन नहीं दिखाया जिसकी जरूरत थी। विराट कोहली का विकेट काफी अहम था, मुझे लगता है कि कोहली से पहले पुजारा पिच पर बिल्कुल सहज नहीं थे और गेंद को डिफेंड करने के लिए वह क्रीज से बाहर आ रहे थे। लेकिन जिस गेंद पर कोहली आउट हुए उस गेंद को अतिरिक्त उछाल मिला, जिससे कोहली चौंक गए और अपना विकेट गंवा बैठे। कुछ इसी तरह से अजिंक्या रहाणे ने भी बाहर जाती गेंद को बैट का किनारा लगा दिया।
लक्ष्मण ने कहा कि मुझे लगता है कि भारत बिल्कुल भी बल्लेबाजी के दौरान सहज नहीं दिखा। निसंदेह जिमी एंडर्सन और बेन स्टोक्स ने अच्छी गेंदबाजी की, दोनों ने बल्लेबाजों को बिल्कुल भी मौका नहीं दिया, लेकिन कभी-कभी जब आप आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश करते हैं तो दबाव गेंदबाज पर आता है, मुझे लगता है कि भारतीय बल्लेबाजों ने यह नहीं किया और अच्छी गेंदबाजी के सामने दब गए। भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को इस मैच में वापसी का मौका दिया। बता दें कि चार मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से आगे है, लिहाजा इस मैच में भारत जीत दर्ज करके सीरीज को 3-1 से जीतना चाहेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
