ऋषभ पंत बने स्पाइडरमैन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच हुए दूसरे टेस्ट मैच में सभी ने देखा कि ऋषभ पंत गेंद को पकड़ने के लिए विकेट के पीछे कैसे छलांग लगाते हैं। इसके अलावा पंत को कई बार विकेट के पीछे मस्ती करते देखा गया है। भारतीय टीम के युवा स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल पर जिम में पंत का एक फनी वीडियो शेयर किया है, जिसमें पंत स्पाइडरमैन की तरह चलते हुए दिखे।
इस वीडियो में कई भारतीय खिलाड़ी जिम में अभ्यास करते दिख रहे हैं, जबकि पंत स्पाइडरमैन की नकल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह स्पाइडरमैन की तरह जमीन पर चल रहे हैं। वीडियो में स्पाइडरमैन से जुड़ा एक गाना भी जोड़ा गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2-1 श्रृंखला जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से ऑस्ट्रेलियाई टीम से मैच छीन लिया था। वह भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट श्रृंखला में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बल्लेबाजी के साथ-साथ वह विकेटकीपिंग में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
Spiderman Spiderman 😅 @RishabhPant17 pic.twitter.com/BSie5XWSrw
— Washington Sundar (@Sundarwashi5) February 19, 2021
मोटेरा स्टेडियम तीसरे टेस्ट के लिए तैयार
भारत और इंग्लैंड के बीच पहले दो टेस्ट समाप्त हो चुके हैं। उसके बाद दोनों टीमें सीरीज का तीसरा टेस्ट खेलने के लिए अहमदाबाद पहुंची हैं। तीसरा टेस्ट डे-नाइट मैच होगा। यह मैच दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम मोटेरा स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस सीरीज में 1-1 से बराबरी पर हैं। तीसरा मैच दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
