बेन स्टोक्स बोले- हमने बड़े लक्ष्यों का पीछा किया है, खेलते समय डरते नहीं हैं
पुणे। भारतीय क्रिकेट फैंस ने सोचा भी नहीं होगा कि इंग्लैंड विशाल लक्ष्य का पीछा आसानी से करते हुए मैच जीत जाएगा। लेकिन यह संभव हुआ जाॅनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स की धुआंधार पारी की बदाैलत। जाॅनी बेयरस्टो ने 112 गेंदों में 124 रन बनाए तो स्टोक्स ने 52 गेंदों में 99 रन जड़े, जिसमें 10 छक्के भी शामिल रहे। मैच जीतने के बाद स्टोक्स ने बयान देते हुए कहा कि उनकी टीम ने पहले भी कई बार बड़े लक्ष्यों का पीछा किया है।
स्टोक्स ने कहा, ''एक टीम के रूप में सबसे अधिक प्रसन्न करने वाली बात यह है कि हम एक टीम के रूप में अपने कर्तव्यों से दूर नहीं गए। जिस तरह से हम चेस में खेले उसके साथ पहले गेम में हम काफी निराश थे, लेकिन यह बहुत स्पष्ट था कि हम उसी इरादे के साथ आज जा रहे थे जैसा हम हमेशा करते हैं। ग्रेट चेज, वास्तव में खुश हैं कि हम विशेष रूप से आसानी से लक्ष्य पर पहुंचने में कामयाब रहे।''
उन्होंने आगे कहा, ''यह वास्तव में पहले गेम से बेहतर विकेट था। इन वर्षों में, हमने बड़े लक्ष्य निर्धारित किए हैं, हमने बड़े लक्ष्यों का पीछा भी किया है। ईमानदारी से कहूं तो हम वास्तव में खेलते हुए बहुत ज्यादा डरते नहीं हैं। हम हमेशा बाहर जाते हैं और जितना हो सके उतना सकारात्मक खेलने की कोशिश करते हैं। एक व्यक्तिगत बिंदु और टीम के दृष्टिकोण से, यह बहुत अच्छा था जो बाहर जाने और खुद को व्यक्त करने में सक्षम थे।''
बता दें कि भारत ने 6 विकेट खोकर 336 रन बनाए थे। जवाब में बेन स्टोक्स व जाॅनी बेयरस्टो की शानदार पारी की मदद से इंग्लैंड ने 43.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इसी के साथ अब सीरीज 1-1 की बराबरी के साथ रोमांचक मोड़ पर आ चुकी है। यानी कि अब आखिरी मुकाबला तय करेगा कि ट्राॅफी किसके हाथ में होगी। आखिरी मैच रविवार को खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
