Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भावना ने लिखा- आप हमेशा एक असाधारण कप्तान हैं और रहेंगे, आप पर गर्व है भाई

नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) फ्रैंचाइजी के कप्तान के रूप में विराट कोहली का कार्यकाल 11 अक्टूबर 2021 को समाप्त हो गया। RCB की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से हारकर एलिमिनेटर स्टेज में IPL के 2021 संस्करण से बाहर हो गई। कोहली ने अपनी कप्तानी छोड़ने के फैसले के बाद कहा कि वह आरसीबी टीम के साथ बताैर खिलाड़ी अंत तक बने रहेंगे। अब, कोहली की बहन भावना ने इंस्टाग्राम पर अपने भाई के कार्यकाल के बारे में जिक्र किया है। भावना ने कहा कि विराट ने हमेशा कप्तान के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और कठिन परिस्थितियों में भी हमेशा अपना सिर ऊंचा रखा है।

यह भी पढ़ें- T20 विश्व कप से पहले राशिद खान ने चुने दुनिया के टाॅप-5 खिलाड़ी

भावना ने कहा कि उनका भाई हमेशा प्रशंसा और सम्मान के योग्य रहेगा। भावना कोहली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "आपने एक कप्तान के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। आपने हमेशा अपने कंधों को ऊंचा रखा है, चाहे परिस्थिति कितनी भी कठिन क्यों न हो। आप हमेशा एक महान कप्तान हैं और रहेंगे, यह नाम आरसीबी की कप्तानी का पर्याय है। हमेशा के लिए सम्मान और प्रशंसा के योग्य। आप पर गर्व है भाई।"

विराट कोहली ने वर्ष 2013 में आरसीबी फ्रेंचाइजी के पूर्णकालिक कप्तान के रूप में पदभार संभाला। और, कप्तान के रूप में कोहली आरसीबी की ओर से आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाए। कोहली के नेतृत्व में आरसीबी 4 मौकों पर प्लेऑफ के चरण में पहुंची, और टूर्नामेंट के 2016 संस्करण में उपविजेता भी रही। विराट कोहली ने वर्ष 2016 में आरसीबी कप्तान के रूप में बल्ले से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। 2016 के आईपीएल सीजन में, दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 81.08 की शानदार औसत से 973 रन बनाए। कोहली ने 2016 सीजन में शानदार 4 शतक भी बनाए थे।

इसके अलावा, आईपीएल 2016 में उन्होंने 16 पारियों में बल्लेबाजी की, जिसमें 11 बार पचास से अधिक स्कोर बनाए। आईपीएल के 2021 संस्करण में, कोहली ने 28.93 की औसत और 120 के स्ट्राइक रेट से 405 रन बनाए। कोहली ने आईपीएल क्रिकेट में 207 मैच खेले हैं और 37.40 की औसत और स्ट्राइक रेट 129.95 से 6283 रन बनाए हैं।

Story first published: Tuesday, October 12, 2021, 18:06 [IST]
Other articles published on Oct 12, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+