क्रिकेटर का खुलासा: फिक्सिंग के लिए मुझे हाईफाई कॉलगर्ल संग हमविस्‍तर होने का ऑफर दिया गया

वेलिंगटन। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) या फिर इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) क्रिकेट को रोमांच के शिखर पर तो ले गया मगर दूसरी तरफ इसे स्‍टेडियम से निकालकर अय्याशी के अड़्डे तक भी ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मैच फिक्सिंग के चलते अपना करियर चौपट होने और आजीवन प्रतिबंध झेल रहे न्‍यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर लू विंसेंट ने खुलासा किया है कि एक इंडियन सटोरिए ने 2008 में इंडियन क्रिकेट लीग के दौरान उससे संपर्क किया था और फिर उसे फिक्सिंग के जाल में फंसाया था।

विंसेंट ने बताया कि उस सटोरिए ने उसे डॉलर्स और कॉल गर्ल भी मुहैया कराने का लालच दिया था। विंसेंट ने ये भी खुलासा किया है कि मैच फिक्सिंग के काले कारनामों में वो क्रिकेटर भी शामिल था जिसे वो हीरो समझते थे। न्यूजीलैंड के रेडियो चैनल न्यूजटॉक जेडबी और रेडियो स्पोर्टस को दिए इंटरव्यू में विंसेंट ने बताया कि वे यह जानकर हैरान रह गए थे कि उनका हीरो फिक्सिंग में शामिल है और वे उसकी पेशकश को इनकार नहीं कर सके। जिसस खिलाड़ी ने उन्हें सहारा दिया, प्रेरणा मिली और जिसकी मौजूदगी से ही मेरा आत्मविश्वास बढ़ जाता, उसे मैं ना नहीं कह सका।

विंसेंट ने कहा कि मैंने आईसीएल को न्‍यूजीलैंड से दूर रहने के मौके के रूप में देखा था। वहां कमाई अच्‍छी थी। न्यूजीलैंड में हमारे पूरे कॅरियर में हमें सटोरियों के संपर्क करने के बारे में पूरी जानकारी दी जाती थी। मैं आईसीएल में सहज महसूस करने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद फोन बजा। फोन पर दूसरी तरफ एक भारतीय था जो चाहता था कि मैं उसके खेल उपकरण इस्तेमाल करूं। मैने कहा कि मैं देखना चाहूंगा। दूसरे दौरों पर भी ऎसा हुआ था जब आप कमरे में जाते हैं और चारों तरफ खेल उपकरण बिखरे रहते हैं। आप उनमें से कुछ चुनते हैं और फिर सौदा करते हैं।

लेकिन मैं कमरे में गया तो वहां कुछ नहीं था। एक युवक और एक युवती बैठे थे और मुझे लगा कि वह उसकी पत्नी है। लेकिन वह उसकी पत्नी नहीं बल्कि वह "हनी ट्रैप" थी। मुझे यह समझने में करीब आधा घंटा लगा। मैंने उससे पूछा कि सामान कहां है तो उसने कहा कि होटल की लॉबी में है। विंसेंट ने कहा कि जब मैं बाथरूम जाने लगा तो उसने दरवाजे पर पैर अड़ा दिया और कहा कि यह युवती हमारी कंपनी की ओर से तुम्हारे लिए तोहफा है। मुझे कुछ अजीब लगा और मैने इनकार कर दिया। उसके बाद उसने काफी पैसे निकाले और कहा कि यह प्रायोजन के लिए है।

Story first published: Thursday, July 3, 2014, 15:31 [IST]
Other articles published on Jul 3, 2014
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+