For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

कैरीबियाई क्रिकेटरों की हड़ताल ख़त्म

By Staff

वेस्टइंडीज़ क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है. क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों को ज़्यादा पैसे देने की माँग पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है. खिलाड़ियों ने फ़ैसला किया है कि वे अपनी हड़ताल ख़त्म करके अंतरराष्ट्रीय मैचों में खेलने के लिए तैयार हैं.

भुगतान का मसला सुलझाने के लिए एक पंचाट बनाया गया है और पूर्व राष्ट्रमंडल महासचिव एस रामफल इसके प्रभारी नियुक्त किए गए हैं. ग़ौरतलब है कि बांग्लादेश टीम के वेस्टइंडीज़ दौरे से ठीक पहले खिलाड़ियों ने टेस्ट सिरीज़ में खेलने से इनकार कर दिया था जिसके बाद बोर्ड को आनन-फ़ानन में नई टीम की घोषणा करनी पड़ी.

हालाँकि टेस्ट सिरीज़ में वेस्टइंडीज़ की टीम बुरी तरह पिट गई और बांग्लादेश टीम ने घरेलू मैदान के बाहर पहली सिरीज़ जीत ली. गयाना के राष्ट्रपति भारत जगदेव ने पहल करते हुए वेस्टइंडीज़ क्रिकेट बोर्ड और वेस्टइंडीज़ खिलाड़ी संघ की बैठक बुलाई जिसमें हड़ताल तोड़ने पर सहमति बनी.

यह बैठक उस समय बुलाई गई जब बोर्ड ने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ तीन वनडे मैचों के सिरीज़ के लिए 14 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा कर दी जिसमें मुख्य खिलाड़ियों के नाम नहीं हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+