Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बोपन्ना .सानिया युगल मैचों में आगे बढे

मेलबोर्न 16 जनवरी. वार्ता. भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना आज यहां अपने..आने जोडीदारों के साथ खेलते हुये आस्ट्रेलियन आेपन के युगल मुकाबलों के दूसरे दौर में पहुंच गये

बोपन्ना ने भारतीय मूल के अमरीकी खिलाडी राजीव राम के साथ खेलते हुये पुरूष युगल के पहले दौर में बि्रटेन के जेम्स आकलैंड और अमरीका के सैम क्वेरी की जोडी को 6..1 7..6 से हरा दिया1 बोपन्ना और राजीव ने पहला सेट तो महज 25 मिनट में जीत लिया लेकिन दूसरे सेट को जीतने में उन्हें कडी मेहनत करनी पडी1 दूसरे दौर में उनका मुकाबला भारत के लिएंडर पेस और आस्ट्रेलिया के पाल हेनली की पांचवी वरीयता प्राप्त जोडी तथा पेरू के लुइस होर्ना और आस्टि्रया के स्टीफन कूबेक की गैर वरीयता प्राप्त जोडी के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा1 महिला युगल में आस्ट्रेलिया की एलिशिया मोलिक और सानिया की छठी वरीयता प्राप्त जोडी को भी यूनान क ी इलेनी देनीलिदोउ और जर्मनी की जैस्मिन वोर की जोडी क े खिलाफ पहले दौर का मैच जीतने में एडी चोटी का जोर लगाना पडा

तीन सेटों तक खिंचे मैच में परिणाम अंतत: 6..3 4..6 6..4 से सानिया और मोलिक के पक्ष में रहा1 अगले दौर में सानिया..मोलिक का मुकाबला नादिया पेत्रोवा और इलेना वेसनिना की जोडी से होगा जिन्होंने सोफी फग्र्युसन और ट्रूडी मस्ग्रेव की जोडी को 6..3 6..4 से हराया1 प्रेम जगबीर2024वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:11 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+