Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

खिलाड़ियों को यह कहना मुश्किल है कि वो IPL में नहीं खेल सकते: इंग्लैंड कोच

IPL 2021: आईपीएल में इंग्लैंड के कई स्टार खिलाड़ी अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हैं और अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम के लिए मैच का रुख पलटने का माद्दा रखते हैं। इंग्लैंड के जॉस बटलर, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, क्रिस वोक्स और सैम करन उन स्टार खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं जोकि आईपीएल के स्टार खिलाड़ी हैं। इन सभी खिलाड़ियों को उनकी फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2021 के लिए रिटेन रखा है। माना जा रहा है कि आज होने वाली नीलामी में कुछ और खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी अपनी टीम में जोड़ सकती हैं। इंग्लैंड में रोटेशन पॉलिसी का पालन किया जाता है, ऐसे में माना जा रहा कि इंग्लैंड के कुछ और खिलाड़ियों को भी फ्रेंचाइजी टीम में शामिल कर सकती हैं।

जिस तरह से आईपीएल में खिलाड़ियों को काफी तगड़ी सैलरी मिलती है, उसकी वजह से कई बार खिलाड़ी अपने देश की टीम और आईपीएल में से किसी एक को चुनने में धर्मसंकट में पड़ जाते हैं। इंग्लैंड के कोच क्रिस सिल्वरवुड का कहना है कि खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने से रोकना काफी मुश्किल है। खिलाड़ियों से यह कहना कि आप आईपीएल नहीं खेल सकते हैं, यह कहना काफी मुश्किल है। अगर आप आंकड़ों को देखें तो आप उन्हें ना नहीं कह सकते हैं। आईपीएल काफी लोकप्रिय टूर्नामेंट हैं, लिहाजा खिलाड़ियों को रोकना मुश्किल है।

कोच से जब यह पूछा गया कि क्या क्या खिलाड़ियों के लिए आईपीएल खेलना प्राथमिकता बन गया है क्योंकि कई खिलाड़ियों ने अपना नाम ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग से वापस ले लिया और अब वो टेस्ट मैच को भी रोटेशन पॉलिसी के तहत नजरअंदाज कर रहे हैं। इस सवाल के जवाब में सिल्वरवुड ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि ऐसा कुछ है क्योंकि खिलाड़ी काफी जबरदस्त खेल खेल रहे हैं जोकि अंत में हमारे लिए फायदे की ही बात है। आगे बढ़ने से खिलाड़ियों को फायदा होता है। हां यह सच है कि खिलाड़ी खुद से ही अपना मन बनाते हैं कि कि उन्हें आईपीएल, सीपीएल, बीबीएल में खेलना है या नहीं, लेकिन उनके खेल से हमे फायदा होता है।

Story first published: Thursday, February 18, 2021, 11:25 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+