For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

प्लस-साइज मॉडल MMA के रिंग में उतरने को तैयार, तोड़ना चाहती है बड़ा रिकाॅर्ड

नई दिल्ली। मिक्स्ड मार्शल आटर्स(MMA) में हाथ आजमाना कोई आसान काम नहीं है, लेकिन यूक्रेन की मिस वर्ल्ड प्लस-साइज मॉडल मिला कुजनेत्सोवा भी अब MMA के रिंग में उतरने को तैयार को तैयार है। मॉडल का कहना है कि वह कोरोनावायरस महामारी के बाद प्रशिक्षण शुरू करेंगी। सितंबर में थाईलैंड में होने वाली MMA की लड़ाई में उन्हें अपना हाथ आजमाने का माैका मिला है।

तोड़ना चाहती है बड़ा रिकाॅर्ड

तोड़ना चाहती है बड़ा रिकाॅर्ड

इस माॅडल का उद्देश्य रिंग में उतरने के बाद एक बड़ा रिकाॅर्ड तोड़ने पर है। दरअसल, यूक्रेन में टीवी पर सबसे अधिक देखे जाने वाली फाइट ओलेक्सांद्र यूसेक की थी जो उन्होंने हाल ही में लड़ी। कुजनेत्सोवा ने कहा, ''मैं अपनी पहली लड़ाई में इस रिकाॅर्ड को तोड़ना चाहती हूं। मेरे इंस्टाग्राम पेज पर 550,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं और मुझे यकीन है कि वे मुझे बॉक्सिंग रिंग में देखने के इच्छुक होंगे।"

जल्द शुरू करेंगी ट्रेनिंग

जल्द शुरू करेंगी ट्रेनिंग

32 साल की फाइट ब्यूटी को अपने नए लक्ष्य को हासिल करने की उम्मीद है। कुजनेत्सोवा ने बताया, "मैंने महामारी से पहले कीव में क्लिट्सको संग्रहालय का दौरा किया था। जब कोरोनावायरस का कहर खत्म हो जाएगा, तो मैं एक कोच के साथ अपनी ट्रेनिंग शुरू करूंगी। यदि मैं सफल होती हूं, तो मैं यूक्रेन के पेशेवर मुक्केबाजी लीग में लाइसेंस के लिए आवेदन करूंगी, जो एक दो महीने में रिंग में उतरने के योग्य हो जाएगा।

मैकग्रेगर बनेंगे गवाह

मैकग्रेगर बनेंगे गवाह

कुजनेत्सोवा की फाइट के गवाह पूर्व आयरिश पेशेवर मिक्स्ड मार्शल आर्ट और मुक्केबाज कॉनर एंथनी मैकग्रेगर बनेंगे। वह इस इवेंट में एक गेस्ट के रूप में उपस्थित रहेंगे। कुजनेत्सोवा मिस यूनिवर्स प्लस साइज पेजेंट 2019 की प्रतियोगी हैं। कुजनेत्सोवा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं जहां उनके 5 लाख 70 हजार से ज्यादा फोलोर्स हैं। अब देखना यह बाकी है कि ये प्लस-साइज मॉडल अपनी तस्वीरों से सबका ध्यान खींचने के अलावा क्या रिंग में फाइट के जरिए नाम कमा पाएंगी या नहीं।

Story first published: Thursday, June 11, 2020, 11:09 [IST]
Other articles published on Jun 11, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+