Tokyo Olympics के लिए पीएम मोदी ने अपने जापानी समकक्ष को दी शुभकामनाएं
नई दिल्लीः भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक में जाने वाले इंडियन एथलीटों से कुछ दिन पहले बात की थी जिसमें उन्होंने खिलाड़ियों के प्रति प्रशंसा, शुभकामना और मोटिवेटशन को व्यक्त किया। खिलाड़ियों को ऊर्जा से भरने के लिए प्रधानमंत्री के पास कई शब्द थे। ओलंपिक में आज ओपनिंग सेरेमनी है और भारतीय प्रधानमंत्री ने खेल के महाकुंभ को सफलतापूर्वक कराने को लेकर अपनी जापानी समकक्ष योशीहिदे सुगा को शुभकामनाएं दी हैं।
टोक्यो में वैसे तो आधिकारिक तौर पर भारत के इवेंट्स ओपनिंग सेरेमनी खत्म होने के बाद कल (24 जुलाई) को शुरू होंगे लेकिन आज आर्चरी में महिला और पुरुष इवेंट्स के दौरान भारत के चार तीरंदाज रैंकिंग राउंड्स में उतर चुके हैं।
ओपनिंग सेरेमनी से पहले सुगा को शुभकामना देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "पीएम योशीहिदे सुगा को टोक्यो 2020 ओलंपिक और पैरालंपिक्स के लिए शुभकामनाएं देता हूं। हम सभी दुनिया के बेस्ट खिलाड़ियों की परफारमेंस का गवाह बनने की ओर हैं।"
बता दें कि ओलंपिक के बाद ही पैरालंपिक्स आयोजित होते हैं जो टोक्यो में ही होंगे।
इससे पहले भारत के प्रेसीडेंट राम नाथ कोविंद ने भी टोक्यो गए भारतीय दल को संबोधित करते हुए कहा कि, पूरे देश की उम्मीदें और दुआएं टोक्यो ओलंपिक में भारतीय दल के साथ हैं। मैं सभी भारतीयों की ओर से आपको शुभकामनाएं देता हूं। मुझे विश्वास है आप शानदार प्रदर्शन करोगे और अपने देश को गर्व महसूस कराओगे।
जहां तक भारत की बात है तो आज दीपिका कुमारी ने फिर भी प्रभावित करते हुए रैंकिंग राउंड में 9वां स्थान हासिल किया लेकिन अतनु दास समेत तीनों पुरुष खिलाड़ी निराश ही कर गए क्योंकि सभी को 30 के बाद की ही रैंकिंग मिली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

