PM नरेंद्र मोदी ने की टोक्यो जाने वाले भारतीय पैरालंपिक दल से बातचीत, बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

नई दिल्लीः टोक्यो ओलंपिक के समापन के बाद अब समय टोक्यो पैरालंपिक गेम्स का है जो 24 अगस्त -5 सितंबर, 2021 से होने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन खेलों से पहले 54 सदस्यीय पैरालंपिक दल के साथ बातचीत की। ठीक इसी तरह की बातचीत ओलंपिक खेलों के लिए रवाना होने वाले भारतीय दल से भी की गई थी।

युवा मामले और खेल मंत्रालय के अनुसार, 9 खेलों में 54 पैरा-एथलीट राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए टोक्यो जाएंगे। यह पैरालंपिक खेलों में भारत का अब तक का सबसे बड़ा दल है।

इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने देश भर के एथलीटों को अपना समर्थन देने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा, "आपका प्रोत्साहन युवाओं को खेलों को अपनाने और इसमें अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।"

बातचीत के दौरान, पीएम मोदी ने न केवल पैरा-एथलीटों के साथ, बल्कि उनके परिवारों से भी बातचीत की, उनसे उन कठिनाइयों के बारे में पूछा जिनसे वे गुजरे और अपने संबंधित खेलों में टॉप तक करने की उनकी यात्रा के बारे में पूछा। भारतीय प्रधानमंत्री ने भी उन्हें टोक्यो में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित किया लेकिन किसी दबाव में आने को नहीं कहा।

गुजरात के पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी पारुल दलसुखभाई परमार से बात करते हुए, पीएम मोदी ने कहा: "आप अगले 2 वर्षों में 50 वर्ष के हो जाएंगी। आपने अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत की है। मुझे लगता है कि इस बार रक्षाबंधन पर उल्टा होगा, आप अपने भाई को (जीत का) तोहफा देंगी।"

पूरे देश में सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बावजूद भारतीय पैरा-एथलीटों ने खेलों के लिए अपनी तैयारी जारी रखी। पीएम मोदी ने खेल भावना का असली उदाहरण दिखाते हुए एथलीटों को हार न मानने और शोपीस इवेंट की तैयारी जारी रखने के लिए सराहना की।

उन्होंने कहा, "कोविड-19 ने आपकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं लेकिन आप लोगों ने कभी हार नहीं मानी, यही असली खेल भावना है। आपकी जीत, आपका पदक बहुत महत्वपूर्ण है लेकिन नया भारत हमारे एथलीटों पर पदक जीतने के लिए दबाव नहीं बनाएगा, आपको बस अपना 100 प्रतिशत देने की जरूरत है।"

भारत ने 2016 रियो पैरालिंपिक में कुल 4 पदक जीते थे, जिनमें से दो स्वर्ण पदक थे। सभी चार पदक एथलेटिक्स में आए, जिसमें मरियप्पन थंगावेलु ने पुरुषों की ऊंची कूद T42 स्पर्धा में गोल्ड हासिल किया, जबकि देवेंद्र झाझरिया ने पुरुषों की भाला फेंक F46 स्पर्धा में शीर्ष-पोडियम स्थान हासिल किया।

दीपा मलिक ने महिलाओं के शॉट पुट- F53 स्पर्धा में रजत पदक जीता, जबकि वरुण सिंह भाटी ने पुरुषों की ऊंची कूद T42 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

Story first published: Tuesday, August 17, 2021, 13:11 [IST]
Other articles published on Aug 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+