Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Video: हार से तिलमिलाए विराट कोहली, पत्रकारों से बोले- 'आप बताओ बेस्ट 11 क्या है, हम वही खिलाएंगे'

सेंचुरियन। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट में मिली हार से विराट कोहली कुछ ज्यादा ही परेशान नजर आ रहे हैं। हार से बौखलाए भारतीय कप्तान विराट कोहली बुधवार को अपना आपा खो बैठे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पराजय झेलने के बाद संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से उलझ गए।

सेंचुरियन टेस्ट में उनकी मनमानी प्लेइंग इलेवन को खिलाने के सवाल पर कप्तान विराट कोहली ने पत्रकारों से कहा, 'आप मुझे बता दें कि बेस्ट प्लेइंग इलेवन क्या होती है। हम उसी के साथ खेलने के लिए तैयार हैं। 'कोहली ने यह भी कहा कि हम नतीजों के हिसाब से प्लेइंग इलेवन नहीं चुनते।

बता दें कि भारत ने पहले दो मैचों में अंजिक्य रहाणे के स्थान पर रोहित शर्मा को उतारा। इसके अलावा कुछ अन्य खिलाड़ियों का चयन भी चौंकाने वाला रहा। इसी से सबंधित सवाल पर कोहली ने कहा, 'मैं कह रहा हूं कि हार से निश्चित तौर पर हम आहत हैं लेकिन आप एक फैसला करते हो तो आपको उसका समर्थन करना होता है। हम यहां यह नहीं कह सकते कि तुम एक मैच में नाकाम रहे, तुम इस स्तर पर खेलने के लिए अच्छे नहीं हो। क्या हम भारत में नहीं हारे थे जब हम वहां सर्वश्रेष्ठ एकादश के साथ खेले थे?'

कोहली से इसके बाद उनकी कप्तानी में खेले गए हर टेस्ट मैच में अलग टीम उतारने के बारे में सवाल किया गया। यह भी पूछा गया कि क्या इतने अधिक बदलाव टीम की हार का कारण है। उन्होंने कहा, ''हम 34 में से कितने टेस्ट मैच जीते हैं? हमने कितने मैच जीते हैं? हमने कितने मैच जीते हैं? 21 जीते हैं (असल में 20)। दो (असल में पांच) हारे हैं। कितने ड्रा रहे? क्या यह मायने रखता है? हम जहां भी खेलते हैं वहां अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं। मैं यहां आपके सवालों का जवाब देने के लिए आया हूं आपसे बहस करने के लिए नहीं आया हूं।'

कोहली ने आगे कहा, 'हम यहां केवल भाग लेने के लिये नहीं आये हैं। और आपके सवाल का जवाब दूं तो दक्षिण अफ्रीका ने कितनी बार भारत में अच्छा प्रदर्शन किया है?'

रविवार को दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच बेहद आसानी से जीत लिया। 287 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया महज 151 रन ही बना सकी। इस हार के साथ ही टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक भारतीय टीम ने तीन टेस्ट मैचों की सिरीज भी गंवा दी।

Story first published: Thursday, January 18, 2018, 11:16 [IST]
Other articles published on Jan 18, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+