T-20 विश्वकप में कैसी होगी टीम, बल्लेबाजी कोच ने दिए संकेत
नई दिल्ली। टी-20 विश्वकप का आयोजन इस साल भारत करेगा। हालांकि विश्वकप में अभी कई महीने का समय है लेकिन टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने विश्वकप में भारतीय टीम किस तरह की होगी और किन खिलाड़ियों को टीम में जगह मिलेगी, इसकी ओर इशारा कर दिया है। बता दें कि पहले विश्वकप का आयोजन पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में होना था, लेकिन कोरोना के चलते इसे 2021 तक के लिए टाल दिया गया और भारत में आयोजित कराने का फैसला लिया गया। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले विक्रम राौठर ने कहा कि इस सीरीज के अंत तक साफ हो जाएगा कि विश्वकप में टीम इंडिया कैसी होगी।
विक्रम राठौर ने कहा कि विश्वकप का आयोजन भारत में होगा, लिहाजा मैं चाहता हूं कि तबतक बैटिंग यूनिट सेटल हो जाए। जबतक सीरीज का अंत होगा, हमे यह पता होना चाहिए कि कौन सी टीम विश्वकप में खेलेगी। ऐसे में उम्मीद है कि सीरीज के अंत होने तक यह साफ हो जाएगा। मैं पहले ही आश्वस्त हूं कि टीम में बहुत अधिक बदलाव नहीं होगा, क्योंकि हम सेटल यूनिट हैं। लेकिन अगर किसी भी खिलाड़ी का फॉर्म दिक्कत बनता है या कोई चोटिल होता है तो बल्लेबाजी यूनिट कैसी होनी चाहिए यह साफ हो जाना चाहिए।
टीम में विकेट कीपर की भूमिका कौन निभाएगा इसको लेकर लगातार चर्चा हो रही है। ऑस्ट्रेलिया में जब भारतीय टीम ने टी-20 सीरीज खेली थी तो केएल राहुल टीम के विकेट कीपर थे। लेकिन पिछली सीरीज में ऋषभ पंत ने जिस तरह से शानदारी बल्लेबाजी की है उसके बाद विकेट कीपर का चयन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। केएल राहुल ने बतौर बल्लेबाज और विकेट कीपर काफी अच्छा किया है। वह जबरदस्त क्रिकेटर रहे हैं, उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाी की है। लेकिन अब पंत फॉर्म में आ गए हैं, ऐसे में यह देखना होगा कि किसे टीम में शामिल किया जाए। जब इस तरह की स्थिति आती है तो यह देखना अहम होगा कि मौजूदा टी-20 सीरीज कैसी होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
