Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

MI vs KXIP : मुंबई ने जीता टाॅस, पहले बल्लेबाजी करने का लिया फैसला

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-13 का 36वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच शुरू हो चुका है। सीजन में लगातार 5 हार के बाद, पंजाब ने पिछले मैच में आरसीबी को हराया था। यह मैच कागजों पर शेर और बिल्ली की लड़ाई सरीखा लगता है लेकिन मैदानी परिस्थियां आंकड़ों से अधिक दिलचस्प होती हैं। यहां टूर्नामेंट की सबसे खतरनाक टीम मुंबई इंडियंस है तो दूसरी ओर अपनी मौजूदा स्थिति से बहुत बेहतर करने की क्षमता रखने वाली किंग्स इलेवन पंजाब है। पंजाब ने पिछले मैच में गेल की वापसी की जश्न जीत के साथ मनाया था।

गेल के आने के बाद जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेंगे। ऐसा करने के लिए उनको अपने घातक शीर्ष क्रम से उम्मीदें होंगी जो राहुल, मयंक, गेल और पूरन के इर्द-गिर्द घूम रहा है। मैक्सवेल फ्लॉप रहे हैं ऐसे में उनको अब भी बनाए रखना टीम के लिए कंफ्यूजन की स्थिति है। क्योंकि मुंबई के पास तीन बढ़िया खब्बू बल्लेबाज हैं तो एक ऑफ स्पिनर को जगह देने में कोई बुराई नजर नहीं आती।

यहां देखें लाइव स्कोर-

1
47973

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
किंग्स इलेवन पंजाब (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (w / c), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुनाल पांड्या, नाथन कूल्टर नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

Story first published: Sunday, October 18, 2020, 19:04 [IST]
Other articles published on Oct 18, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+