AUS vs ENG : वनडे क्रिकेट में छाए एडम जंपा, कुलदीप यादव को छोड़ा पीछे
मुंबई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली के लिए अच्छी खबर सामने आई है कि उनके स्पिन गेंदबाज एडम जंपा न्यूजीलैंड के खिलाफ जबरदस्त फाॅर्म में दिखे। हालांकि बावजूद इसके आस्ट्रेलिया मैच हार गई। रविवार हुए दूसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने मैनचेस्टर में कंगारूओं को 24 रन से हराया। इस दाैरान एडम जंपा ने आस्ट्रेलिया की तरफ से 10 ओर में 36 रन देकर 3 विकेट लिए, जिसके साथ ही उन्होंने भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को पीछे छोड़ दिया।
दरअसल, जंपा 2019 से लेकर अब तक वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। जंपा ने 2019 के बाद से वनडे में 40 विकेट लिए हैं। जंपा ने 2019 में खेले 15 मैचों में 23, जबकि 2020 में खेले 9 मैचों में 17 विकेट नाम कर कुल 40 विकेट हासिल किए। जंपा ने 2019 के बाद से सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में कुलदीप यादव को पछाड़ दिया है। कुलदीप दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 37 विकेट लिए हैं। उनके बाद युजवेंद्र चहल और आदिल राशिद 35 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
जंपा ने जो रूट का विकेट लेकर कुलदीप यादव को पीछे छोड़ा। जंपा की स्पिन गेंदबाजी को जो रूट ने नहीं समझा और एरॉन फिंच ने स्लिप में खड़े होकर उन्हें कैच आउट कर दिया। जंपा आईपीएल से पहले पूरे जोश में नजर आ रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने वनडे सीरीज के पहले मैच में भी चार विकेट लिए और अपनी टीम को जीत तक पहुंचाया, लेकिन दूसरे मैच में जीत नहीं मिल सकी। अब सीरीज 1-1 बराबरी पर है, जबकि फाइनल मैच 16 सितंबर को खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
