मुम्बई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान संस्करण में स्पॉट फिक्सिंग मामले की गहरी छानबीन करते हुए मुम्बई पुलिस ने भारतीय तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत और उनके रिश्तेदार तथा सटोरिए जीजू जनार्दन की मोबाइल, आईफोन, लैपटॉप, डाटा कार्ड एवं अन्य व्यक्तिगत चीजें जब्त कर लीं। यह जानकारी शनिवार को पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने दी।
स्पॉट फिक्सिंग मामले में जांच की अगुवाई कर रहे संयुक्त पुलिस आयुक्त हिमांशु राय ने मीडियाकर्मियों को बताया कि मुम्बई पुलिस इसके अलावा श्रीसंत की डायरियों की भी जांच कर रही है, जिसमें फिक्सिंग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां हैं।