IPL 2020, MI vs CSK: अगर कर रहें हैं Dream 11 की तैयारी, तो ऐसी रख सकते हैं टीम
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन को शुरु होने में बस कुछ ही घंटों का समय बाकी है। इस बीच चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के होटल छोड़ शेख अबु जायेद स्टेडियम पहुंचने की तस्वीरें भी सामने आई हैं। क्रिकेट के महाकुंभ की वापसी को लेकर फैन्स भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं। आज शाम 7:30 बजे से चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर इस साल आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर ड्रीम 11 ने भी बड़े स्तर पर तैयारी की है।
फैंटेसी लीग पर आधारित इस गेम में लाखों लोग भाग लेते हैं और अपनी किस्मत आजमाते हुए पैसा जीतने की कोशिश करते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस फैंटेसी लीग में हिस्सा लेने के बारे में सोच रहे हैं और बेस्ट ड्रीम 11 टीम बनाने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको हमारे एक्सपर्टस की ओर से सुझाई यह टीम काफी मदद कर सकती है।
और पढ़ें: IPL 2020: ओपनिंग मैच से पहले CSK को मिली बड़ी खुशखबरी, क्वारंटीन पूरा कर मैदान पर लौटे 3 खिलाड़ी
ड्रीम 11 की टीम के बारे में जानने से पहले आपको यह जानना होगा कि आज के मैच में आप किन-किन खिलाड़ियों को खेलते हुए देख सकते हैं। चेन्नई की टीम इस मैच में शेन वॉटसन, अंबति रायडू, फॉफ डुप्लेसिस, एमएस धोनी, केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, पीयूष चावला, इमरान ताहिर और दीपक चाहर के साथ उतर सकती है तो वहीं पर मुंबई की टीम क्विंटन डिकॉक, रोहित शर्मा, क्रिस लिन, सूर्यकुमार यादव, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्याा, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, अनमोल प्रीत सिंह और ट्रैंट बोल्ट के साथ मैदान पर उतर सकती है।
ऐसे में अगर आप अपनी ड्रीम 11 टीम चुन रहे हैं तो आप ऐसे बना सकते हैं-
विकेटकीपर- क्विंटन डिकॉक (9.5)
बल्लेबाज- रोहित शर्मा (10.5), क्रिस लिन (9.0), शेन वॉटसन (9.5), सूर्यकुमार यादव (8.5)
ऑलराउंडर- मिशेल सैंटनर (8.5), कीरोन पोलार्ड (9.0), डीजे ब्रावो (9.0)
गेंदबाज- दीपक चाहर (8.5), इमरान ताहिर (9.5), पीयूष चावला (8.5)
और पढ़ें: IPL 2020, MI vs CSK: आकाश चोपड़ा ने की भविष्यवाणी, बताया कौन होगा पहले मैच का विजेता
इस टीम में आप रोहित शर्मा को अपना कप्तान बना सकते हैं जबकि किरोन पोलार्ड को उपकप्तान। गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में जहां पर अनुभवी खिलाड़ियों का भंडार है तो वहीं पर मुंबई की टीम काफी बैलेंसड नजर आ रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
